WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर की काउबॉय टोपी पहने हुए तस्वीर हुई वायरल, अलग अंदाज देखकर आप हो जाएंगे हैरान

ब्रॉक लैसनर का नया अंदाज
ब्रॉक लैसनर का नया अंदाज

ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) को WWE टीवी पर नजर ना आए हुए 15 महीने हो गए। इसके बावजूद लगातार लैसनर चर्चा में रहते हैं। लैसनर का नया लुक और अंदाज बार-बार सामने आता रहता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। ब्रॉक लैसनर का नया अंदाज देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। Bearded Butchers में अपने लुक को लेकर लैसनर हाल ही में काफी चर्चा में थे। सोशल मीडिया पर अब लैसनर की काउबॉय टोपी पहले हुए तस्वीर काफी वायरल हो रही है।

Ad
Ad

WrestleMania 36 में ब्रॉक लैसनर को मिली थी हार

ब्रॉक लैसनर की ये तस्वीर ट्विन सिटीज समर जैम शाकोपी, मिनेसोटा की है। WrestleMania 36 में अंतिम बार लैसनर WWE में नजर आए थे। ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ WWE चैंपियनशिप मैच में उनकी हार हुई थी। मैकइंटायर ने लैसनर को हराकर अपने करियर में पहली बार WWE चैंपियनशिप जीती।

पिछले कुछ महीनों से लैसनर की वापसी की अफवाहों ने काफी जोर पकड़ लिया। अभी तक लैसनर की वापसी कंफर्म नहीं हुई है। SummerSlam 2021 में लैसनर की वापसी भी अब काफी मुश्किल लग रही है। कई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि लैसनर वापसी कर बॉबी लैश्ले को WWE चैंपियनशिप के लिए चुनौती देंगे लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। हाल ही में गोल्डबर्ग ने वापसी कर लैश्ले को चुनौती दे दी।

the Mat Men Pro Wrestling पॉडकास्ट में कहा गया था कि इस साल के अंत तक लैसनर वापसी कर सकते हैं। लैश्ले के साथ लैसनर का ड्रीम मैच अभी फैंस को देखने को नहीं मिलेगा। SummerSlam 2021 में रोमन रेंस का मुकाबला जॉन सीना के साथ होगा। गोल्डबर्ग का मुकाबला भी लैश्ले के साथ होगा। जल्द ही इन दोनों मैचों का ऑफिशियल ऐलान कर दिया जाएगा।

लैसनर कब वापसी करेंगे ये किसी को नहीं पता। पॉल हेमन भी एक साल से रोमन रेंस के साथ काम कर रहे हैं। फैंस भी अब लैसनर को रिंग में देखने के लिए काफी बेताब नजर आ रहे हैं। फैंस चाहते हैं कि लैसनर जल्द से जल्द रिंग में वापसी कर उन्हें सरप्राइज दें।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications