WWE Royal Rumble से पहले Roman Reigns को लगा तगड़ा झटका, Brock Lesnar और Paul Heyman का हुआ 'रीयूनियन'?

Pankaj
WWE Royal Rumble से पहले सामने आई खास तस्वीर
WWE Royal Rumble से पहले सामने आई खास तस्वीर

Brock Lesnar: WWE Royal Rumble को शुरू होने में अब कुछ ही समय बचा हुआ है। इससे पहले फैंस को एक अलग नजारा देखने को मिला। शायद ये खबर सुनकर आप भी हैरान हो सकते हैं। ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) और पॉल हेमन (Paul Heyman) साथ में नज़र आए।

WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर इस बार मेंस रॉयल रंबल मैच में बवाल मचाएंगे। Raw में इस हफ्ते लैसनर ने वापसी की थी। उन्होंने बॉबी लैश्ले के ऊपर अटैक किया। उनकी वजह से लैश्ले यूएस चैंपियन नहीं बन पाए। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में भी अचानक आकर लैसनर ने लैश्ले के ऊपर अटैक कर दिया था। लैसनर ने इसके बाद कहा था कि वो बॉबी को रंबल मैच में देख लेंगे। अब आप समझ सकते हैं कि अगर ब्रॉक रंबल मैच में रहेंगे तो कितना बवाल मचेगा।

WWE दिग्गज पॉल हेमन और ब्रॉक लैसनर साथ में दिखे

खैर ब्रॉक लैसनर और पॉल हेमन ब्रेकफास्ट के बाद साथ में नज़र आए। एक फैन ने इन दोनों की तस्वीर को क्लिक कर ट्विटर पर पोस्ट किया। दोनों की तस्वीर अब बहुत वायरल हो रही है। ये पिक्चर देखकर जरूर रोमन रेंस गुस्से में आ गए होंगे।

पिछले साल का Royal Rumble ब्रॉक लैसनर के नाम रहा था। लैसनर का मुकाबला WWE चैंपियनशिप के लिए बॉबी लैश्ले के साथ हुआ था। रोमन रेंस और पॉल हेमन की वजह से लैसनर इस मैच में हार गए थे। इसके बाद ब्रॉक ने मेंस रंबल मैच में एंट्री की थी। लैसनर ने जीत हासिल कर इतिहास रच दिया था। उन्होंने 19 साल बाद रॉयल रंबल मैच अपने नाम किया था।

लैसनर इस बार भी बवाल मचाने के मूड में होंगे। बॉबी के साथ उनकी राइवलरी दोबारा शुरू हो गई है। लैश्ले भी मेंस रंबल मैच का हिस्सा होंगे। इन दोनों के बीच रिंग में घमासान देखने को मिलेगा। वहीं Royal Rumble में रोमन रेंस भी अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को केविन ओवेंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे। रोमन रेंस को चैंपियन के रूप में 850 दिन से ज्यादा हो गए।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links