Royal Rumble 2022 से पहले Brock Lesnar ने WWE दिग्गज को टेबल पर पटका, खास अंदाज देखकर आपको आएगा मजा

Royal Rumble 2022 से पहले ब्रॉक लैसनर का खास अंदाज
Royal Rumble 2022 से पहले ब्रॉक लैसनर का खास अंदाज

Royal Rumble 2022 से पहले मौजूदा WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) का खास अंदाज सामने आया है। लैसनर इस बार दिग्गज एक्टर जॉनी नॉक्सविले (Johnny Knoxville) के साथ हैंगआउट करते हुए नजर आए। आपको बता दें इस बार मेंस रंबल मैच में जॉनी नॉक्सविले भी नजर आएंगे। सबसे पहले उन्होंने अपनी एंट्री का ऐलान किया था और पूरे मेन रोस्टर को धमकी दी थी।

Ad

Royal Rumble 2022 में WWE चैंपियनशिप के लिए ब्रॉक लैसनर और बॉबी लैश्ले के बीच मैच होगा

Royal Rumble 2022 में ब्रॉक लैसनर का मुकाबला बॉबी लैश्ले के साथ WWE चैंपियनशिप के लिए होगा। ये मैच काफी तगड़ा होगा और इसे अभी तक शानदार अंदाज में WWE ने बिल्ड किया है। इस मैच से पहले अच्छे मूड में ब्रॉक लैसनर नजर आए। वैसे भी Royal Rumble 2022 के आयोजन में अब कुछ ही घंटे बचे हैं। लैसनर इस बार जॉनी नॉक्सविले के अलावा अन्य साथी सुपरस्टार्स के साथ होटल में हैंगआउट करते हुए नजर आए। अगर आप उनके इस खास वीडियो को देखेंगे तो मजा आएगा।

इस वीडियो क्लिप में एक खास चीज़ भी नजर आ रही है। लैसनर ने WWE दिग्गज वी मैन को टेबल पर पटक दिया। इस दौरान उनके साथी सुपरस्टार्स उन्हें चीयर कर रहे थे। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Ad

Day 1 में इस बार ब्रॉक लैसनर ने WWE चैंपियनशिप हासिल कर सभी को चौंका दिया था। अब Royal Rumble 2022 में उनका मुकाबला बॉबी लैश्ले के साथ होगा। इन दोनों का रेड ब्रांड में दो बार आमना-सामना हुआ। लैसनर प्रोमो के जरिए लैश्ले के ऊपर काफी भारी पड़े। हालांकि अभी तक कोई भी एक्शन देखने को नहीं मिला। इस ड्रीम मैच का इंतजार फैंस कई सालों से कर रहे हैं। अब Royal Rumble 2022 में काफी एक्शन फैंस को इस मैच में देखने को मिलेगा।

सोशल मीडिया और इंटरव्यू में बॉबी लैश्ले अपनी जीत का दावा कर चुके हैं। कुछ दिन पहले लैश्ले का एक ट्रेनिंग करते हुए वीडियो भी सामने आया था। लैसनर के साथ मुकाबले के लिए लैश्ले काफी तैयारी कर रहे हैं। अब देखना होगा कि वो लैसनर को हरा पाएंगे या नहीं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications