WWE WrestleMania 38 के दूसरे दिन मेन इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns) और ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) के बीच धमाकेदार टाइटल vs टाइटल मैच हुआ। रोमन रेंस ने इस मैच में जीत हासिल की और वो अब नए अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन बन गए। रोमन रेंस को मैच के दौरान इंजरी भी आ गई। इस मैच का जो फिनिश हुआ उससे कई लोग खुश नजर नहीं आए। रेंस को जब चोट लगी उसके लगभग 12 मिनट बाद मैच खत्म हो गया था। WWE WrestleMania 38 में रोमन रेंस ने ऐतिहासिक जीत हासिल कीदरअसल लैसनर ने रोमन रेंस को कीमूरा लॉक लगाया। इस वजह से रोमन रेंस के ऑर्म में सूजन आ गई थी। रोमन रेंस के मशल्स में दिक्कत जरूर लग रही थी। रोमन रेंस के चेहरे से भी ये लग रहा था। ट्विटर के जरिए ये चीज़ बाद में देखने को मिली थी। अब एक कहानी और सामने उभर कर आ रही है। मैच खत्म होने के बाद ब्रॉक लैसनर ने भी रोमन रेंस का हाल चैक किया।ट्विटर यूजर @speareigns ने इस बात पर नोटिस किया। अगर आप इस क्लिप को देखेंगे तो आपको पता चल जाएगा कि लैसनर ने रोमन रेंस से कुछ पूछा और रेंस ने इसका जवाब दिया।dex ツ ROMAN 2 REIGNS@speareignsbrock squeezing roman's nape and checking on him 10:28 AM · Apr 4, 20223884451brock squeezing roman's nape and checking on him 😩 https://t.co/YAklNQxRUPवैसे ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब दो रेसलर्स के बीच रिंग में दिल छू देने वाली चीज़ देखने को मिली। लैसनर और रोमन रेंस के बीच इस बार खास चीज़ देखने को मिली। इससे पता चलता है कि रेसलर एक-दूसरे का रिंग में ख्याल रखते हैं। रोमन रेंस और लैसनर के लिए WWE का आगे क्या प्लान रहेगा ये देखने वाली बात होगी। ऐसा लग रहा है कि लैसनर कुछ दिन अब आराम करेंगे। इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में रोमन रेंस नजर आए। रोमन रेंस ने कहा कि इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में वो अपने अगले कदम के बारे में बताएंगेे। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि रोमन रेंस की राइवलरी अब मैकइंटायर के साथ शुरू होगी। ऐसा होगा तो फिर फैंस को काफी मजा आएगा। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में कई चीजें क्लियर हो जाएंगी।