WWE रिंग में Brock Lesnar का कमाल, इस मामले में लगातार 2 साल Roman Reigns को पछाड़ कर जमाई अपनी धाक

Pankaj
WWE में ब्रॉक लैसनर ने अभी तक अच्छा काम किया
WWE में ब्रॉक लैसनर ने अभी तक अच्छा काम किया

Roman Reigns: WWE में अभी तक ये साल ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) और रोमन रेंस (Roman Reigns) दोनों के लिए शानदार रहा। रोमन को चैंपियन के रूप में हजार दिन बहुत जल्द पूरे हो जाएंगे। लैसनर ने अभी तक बिना टाइटल के अपने काम से सभी को प्रभावित किया। खैर ब्रॉक ने एक ऐसा काम किया है जिसमें उन्होंने रोमन रेंस को पीछे छोड़ दिया है।

Ad

इस साल अभी तक WWE के चार प्रीमियम लाइव इवेंट (Royal Rumble 2023, Elimination Chamber 2023, WrestleMania 39, Backlash 2023) हो चुके हैं। रोमन रेंस सिर्फ तीन इवेंट का हिस्सा रहे हैं। वहीं ब्रॉक लैसनर ने अभी तक सभी इवेंट में काम किया। देखा जाए तो एक्शन के मामले में रोमन से आगे ब्रॉक चल रहे हैं।

आपने लैसनर को बहुत कम रिंग में लड़ते हुए देखा होगा। वो बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट्स में ही नज़र आते हैं लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। 27 मई को Night of Champions इवेंट होगा। यहां भी लैसनर एक्शन में दिखेंगे। आपको बता दें ब्रॉक लैसनर का ये लगातार 5वां प्रीमियम लाइव इवेंट होगा, जिसमें वो एक्शन में नज़र आएंगे।

youtube-cover
Ad

इस मामले में देखा जाए तो पिछले साल भी रोमन रेंस से अव्वल ब्रॉक लैसनर रहे थे। पिछले साल भी शुरूआत में चार प्रीमियम लाइव इवेंट (Day 1, Royal Rumble 2022, Elimination Chamber 2022, WrestleMania 38) हुए थे। कोविड के कारण Day 1 का हिस्सा रोमन रेंस नहीं थे, जबकि लैसनर सभी इवेंट्स में नज़र आए थे।

WWE Night of Champions 2023 में Roman Reigns का होगा बड़ा मैच

Night of Champions में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ का मुकाबला सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस के साथ होगा। अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप के लिए ये मैच होगा। रोमन रेंस का इस साल का ये चौथा प्रीमियम लाइव इवेंट होगा। वहीं इसी शो में ब्रॉक लैसनर का मुकाबला कोडी रोड्स के साथ होगा। लैसनर का ये इस साल का 5वां प्रीमियम लाइव इवेंट होगा। अभी तक इस मामले में लैसनर आगे चल रहे हैं। पिछले साल की शुरूआत में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था।

Ad

ब्रॉक लैसनर पिछले कुछ सालों से पार्ट टाइमर के रूप में काम कर रहे हैं। अब रोमन रेंस भी पार्ट टाइम रोल में नज़र आ रहे हैं। इस साल देखा जाए तो रेंस से ज्यादा काम ब्रॉक ने किया है। वीकली शोज में लैसनर ज्यादातर उपस्थित रहे। कंपनी को इस चीज से बहुत फायदा हुआ। अब देखना होगा कि Night of Champions के बाद कंपनी ने लैसनर और रोमन के लिए क्या प्लान तैयार किया होगा। उम्मीद है कि ये दोनों सुपरस्टार्स Money in the Bank और SummerSlam में भी काम करते हुए नज़र आएंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications