WrestleMania 38 से पहले WWE ने Brock Lesnar के चैंपियनशिप मैच का किया ऐलान, ऐतिहासिक एरीना में दिग्गज से होगी टक्कर?

WWE WrestleMania 38 में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच होगा मुकाबला
WWE WrestleMania 38 में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच होगा मुकाबला

WWE WrestleMania 38 में रोमन रेंस (Roman Reigns) का मुकाबला ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) के साथ यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए होगा। इस मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया गया है। इससे पहले ब्रॉक लैसनर WWE रिंग में बहुत धमाल मचाएंगे। लैसनर का शेड्यूल काफी तगड़ा नजर आ रहा है। 5 मार्च को MSG में WWE का बहुत बड़ा शो होगा। लैसनर को इस शो के लिए शेड्यूल किया गया है। लैसनर WWE टाइटल के लिए रीमैच में नजर आएंगे।

WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर का होगा बड़ा मैच

Royal Rumble 2022 में कुछ दिन पहले रोमन रेंस और पॉल हेमन की वजह से ब्रॉक लैसनर अपनी WWE चैंपियनशिप हार गए थे। बॉबी लैश्ले ने लैसनर को पिन करते हुए WWE चैंपियनशिप अपने नाम की थी। लैसनर और लैश्ले के बीच ड्रीम मैच अगले हफ्ते भी देखने को मिलेगा। Madison Square Garden में WWE का ऐतिहासिक शो होगा और यहां लैसनर का ऐतिहासिक मैच भी देखने को मिलेगा। वेन्यू की ऑफिशियल वेबसाइट के द्वारा इस शो के लिए लाइनअप सामने आ गया है। इस शो को हेडलाइन ब्रॉक लैसनर करेंगे। ब्रॉक लैसनर और बॉबी लैश्ले के बीच WWE चैंपियनशिप मैच होगा।

WWE Elimination Chamber 2022 का आयोजन 19 फरवरी को सऊदी अरब में होगा। बॉबी लैश्ले इस इवेंट में अपनी WWE चैंपियनशिप को लैसनर, ऑस्टिन थ्योरी, सैथ रॉलिंस, रिडल और एजे स्टाइल्स के खिलाफ डिफेंड करेंगे। अब MSG में लैसनर और लैश्ले के बीच WWE टाइटल मैच होगा। इसका मतलब है कि Elimination Chamber इवेंट में लैसनर या लैश्ले WWE चैंपियन बनेंगे। उम्मीद के मुताबिक लैश्ले यहां पर अपनी चैंपियनशिप डिफेंड कर लेंगे।

MSG में होने वाला शो काफी जबरदस्त रहेगा। लैसनर अगर इस शो में आएंगे तो फैंस को काफी मजा आएगा। WWE द्वारा इस शो के लिए और भी बड़े मैचों का ऐलान किया जाएगा। WWE Elimination Chamber 2022 में काफी मजा इस बार आएगा। सऊदी अरब में फैंस को बड़ा सरप्राइज मिल सकता है। ब्रॉक लैसनर भी WWE चैंपियनशिप यहां पर जीत सकते हैं। अगर ऐसा होगा तो फिर आगे कहानी में नया ट्विस्ट आ जाएगा।

Quick Links