ब्रॉक लैसनर ने WWE छोड़ते वक्त क्या बोला था?

Ankit
ब्रॉक लैसनर
ब्रॉक लैसनर

WWE नेटवर्क के शो रुथलैस एग्रेशन में स्मैकडाउन ने एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ब्रूस प्रीचर्ड ने बताया कि ब्रॉक लैसनर ने साल 2004 में WWE छोड़ने के लिए उनसे क्या कहा था। हालांकि रेसलिंग की दुनिया में ब्रॉक लैसनक का नाम बहुत ज्यादा बड़ा है।

Ad

ये भी पढ़ें-WWE Raw में पहले ब्रॉक लैसनर की उड़ाई धज्जियां, अब ड्रू मैकइंटायर ने दी चेतावनी

साल 2002 में ब्रॉक लैसनर ने मेन रोस्टर में डेब्यू किया। उन्होंने इस दौरान अपनी ताकत सभी को दिखाई थी। लगभग सभी दिग्गजों को ढेर करते हुए उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। 2002 से 2004 तक उन्होंने हल्क होगन, द रॉक, द अंटरटेकर, द बिग शो और कर्ट एंगल जैसे दिग्गजों को रिंग में हराया।

साल 2004 की रेसलमेनिया 20 के बाद लैसनर का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था और पॉल हेमन के क्लाइंट ने फैसला किया था कि वो अपने करियर को NFL में बनाएंगे। अब ब्रूस प्रीचर्ड ने बताया कि जब लैसनर कंपनी को छोड़ने वाले थे तब उन्होंने क्या बोला था।

ब्रॉक लैसनर मेरे पास बैठे और कहा कि मैं WWE छोड़ने वाला हूं। उन्होंने कोई बड़ी बातें नहीं बोली थी। उनके पास खुद के लिए अच्छा प्लान तैयार था। लैसनर ने कहा था कि उन्होंने वो सब किया जो उन्हें बोला गया और अब वो इसके बारे में बात नहीं करेंगे।

ब्रॉक लैसनर ने रेसलमेनिया 20 में गोल्डबर्ग के खिलाफ मैच लड़ा था, हालांकि लैसनर को हार का सामना करना पड़ा था। 13 मिनट तक चले इस मैच को फैंस ने काफी बू भी किया था। इस मुकाबले में स्टीव ऑस्टिन स्पेशल गेस्टर रेफरी थे।

ब्रॉक लैसनर ने साल 2012 में WWE में वापसी की थी। जिसके बाद वो कंपनी में एक पार्ट टाइमर बने। वापसी के बाद उन्होंने अंडरटेकर की रेसलमेनिया स्ट्रीक को तोड़ा। गोल्डबर्ग के खिलाफ साल 2016 की सर्वाइवर सीरीज में मैच लड़ा जबकि रेसलमेनिया 33 में गोल्डबर्ग को हराकर हिसाब बराबर किया था। ब्रॉक लैसनर चाहे कितने गुस्से में लगते हो लेकिन फैंस उन्हें पसंद करते हैं।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications