WWE WrestleMania 38 के दूसरे दिन काफी कुछ देखने को मिला। मेन इवेंट मे रोमन रेंस (Roman Reigns) और ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) के बीच ऐतिहासिक टाइटल vs टाइटल मैच हुआ। रोमन रेंस इस मैच में जीत हासिल कर ली और वो अब नए अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बन गए। रोमन रेंस ने स्टेज पर जाकर अपनी इस जीत का जश्न मनाया। रोमन रेंस के दोनों हाथों में टाइटल थे। इस दौरान लैसनर उन्हें रिंग से देख रहे थे।WWE on BT Sport ने ट्विटर पर अब एक क्लिप पोस्ट की है। ये क्लिप शो के ऑफ एयर जाने के बाद की है। इस क्लिफ में दिख रहा है कि लैसनर ने बैकस्टेज जाने से पहले फैंस को गुडबाय कहा और फैंस को हाथ हिलाकर अपना प्यार दिया। लैसनर इसके बाद सीधे बैकस्टेज चले गए थे।WWE on BT Sport@btsportwweSince August Brock Lesnar has been great fun to watch on a near weekly basis He acknowledged the fans before leaving the #WrestleMania stage…9:23 AM · Apr 4, 20221230193Since August Brock Lesnar has been great fun to watch on a near weekly basis 👏He acknowledged the fans before leaving the #WrestleMania stage… https://t.co/ukpiyhAdLQWWE का लैसनर के लिए आगे क्या प्लान होगा?पिछले साल SummerSlam 2021 में ब्रॉक लैसनर ने लंबे ब्रेक के बाद WWE में वापसी की थी। इसके बाद से ही रोमन रेंस के साथ भी उनकी राइवलरी शुरू हुई थी। लैसनर ने इस बार बेबीफेस कैरेक्टर के साथ रिंग में एंट्री की थी। अपने इस कैरेक्टेर से ब्रॉक लैसनर ने WWE यूनिवर्स का दिल जीत लिया। लैसनर के साथ पॉल हेमन भी नहीं थे। लैसनर की माइक स्किल इस दौरान फैंस ने देखी। एक नए अवतार में ब्रॉक लैसनर नजर आए। लैसनर ने शानदार प्रोमो भी दिए।लैसनर के लिए WWE का आगे क्या प्लान होगा ये देखने वाली बात होगी। WWE का अगले इवेंट 8 मई को WrestleMania Backlash होगा। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक लैसनर को इस इवेंट के लिए शेड्यूल किया गया है। इसका मतलब है कि लैसनर आगे भी WWE टीवी पर नजर आएंगे। अब शायद रोमन रेंस के साथ उनकी राइवलरी खत्म हो जाएगी। अब देखना होगा कि लैसनर को कौन चुनौती देगा। आने वाले कुछ दिनों में काफी मजेदार चीजें फैंस को देखने को मिलेंगी। इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में भी शायद लैसनर नजर आएंगे। लैसनर इस एपिसोड में अपने करयिर को लेकर कुछ बड़ा ऐलान कर सकते हैं।