Roman Reigns के खिलाफ हार के बाद WWE दिग्गज Brock Lesnar इस समय क्या कर रहे हैं? रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

WWE WrestleMania 38 में ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस के बीच हुआ था शानदार मुकाबला
WWE WrestleMania 38 में ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस के बीच हुआ था शानदार मुकाबला

WWE WrestleMania 38 में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) और रोमन रेंस (Roman Reigns) के बीच विनर टेक्स ऑल मैच हुआ था। इस मैच में ब्रॉक लैसनर की हार हुई थी और रोमन रेंस WWE के नए यूनिफाइड यूनिवर्सल चैंपियन बन गए। ब्रॉक लैसनर इस हार के बाद WWE टीवी पर नजर नहीं आए। ब्रॉक लैसनर को लेकर अब बड़ा अपडेट सामने आ गया है। The Bearded Butchers ने लैसनर को लेकर बड़ी जानकारी दी है।

WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई

ब्रॉक लैसनर को WWE ने आगे आने वाले बडे़ इवेंट्स के लिए शेड्यूल किया है। हालांकि अभी तक ये कंफर्म नहीं है कि उनकी वापसी कब होगी। वापसी के बाद उनकी राइवलरी किसके साथ होगी ये भी देखने वाली बात होगी। रोमन रेंस के साथ उनकी राइवलरी फिलहाल समाप्त हो गई है। सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि लैसनर इस समय कहां है और उनकी वापसी कब होगी।

The Bearded Butchers ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट से ब्रॉक लैसनर की तस्वीर शेयर की और इसमें उनके बारे में लिखा। ब्रॉक लैसनर की तरफ से उन्हें कॉल आया था और उन्होंने एक तस्वीर उन्हें भेजी और बताया कि वो कहां butchering कर रहे हैं।

ब्रॉक लैसनर अभी भी पब्लिक के सामने आना पसंद नहीं करते हैं। रिंग के अंदर भी उनका रूप काफी अलग रहता है। इस बार जरूर वो बेबीफेस रूप में नजर आए थे। लैसनर का ये गिमिक फैंस को बहुत पसंद आया था। लैसनर खुद ही प्रोमो दे रहे थे और ये काफी शानदार थे। फैंस ने लैसनर को शानदार अंदाज में चीयर किया।

लैसनर का WWE के साथ अभी कॉन्ट्रैक्ट काफी लंबा है। कुछ बड़े मुकाबले उनके आने वाले समय में होंगे। अब देखना होगा कि WWE ने उनके लिए क्या प्लान तैयार किया होगा। अगर उनकी वापसी होगी तो फिर उनका मुकाबला किसके साथ होगा ये भी देखने वाली बात होगी। फैंस इस चीज़ को जानने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। फिलहाल फैंस चाहते हैं कि लैसनर की जल्द से जल्द रिंग में वापसी होनी चाहिए।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।