WWE फैंस को जिस पल का इंतजार था वो सामने आ गया। WWE ने ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) और रोमन रेंस (Roman Reigns) के बीच मैच का ऐलान कर दिया है। दोनों के बीच जबरदस्त मुकाबला WWE क्राउन ज्वैल (Crown Jewel) पीपीवी में 21 अक्टूबर को होगा। अब ये यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच होगा या नहीं देखने वाली बात होगी। WWE ने साफ-साफ कह दिया है कि एक्सट्रीम रूल्स (Extreme Rules) पर सब निर्भर करेगा। इस पीपीवी में रोमन रेंस का मुकाबला डीमन फिन बैलर (Demon Finn Balor) के साथ होगा। WWE ने फिलहाल सोशल मीडिया के जरिए लैसनर और रेंस के मैच का ऐलान किया।WWE@WWEBREAKING: @WWERomanReigns will battle @BrockLesnar at #WWECrownJewel on Oct. 21! @HeymanHustle Will the #UniversalTitle be on the line following Reigns' match against #TheDemon @FinnBalor at #ExtremeRules? ms.spr.ly/6019XpD5x4:11 AM · Sep 17, 202182131544BREAKING: @WWERomanReigns will battle @BrockLesnar at #WWECrownJewel on Oct. 21! @HeymanHustle Will the #UniversalTitle be on the line following Reigns' match against #TheDemon @FinnBalor at #ExtremeRules? ms.spr.ly/6019XpD5x https://t.co/J1NkyGjmzmWWE ने ट्विटर के जरिए दी फैंस को जानकारीकरीब 17 महीने WWE से बाहर रहने के बाद पिछले महीने SummerSlam 2021 में ब्रॉक लैसनर ने वापसी कर फैंस को बहुत बड़ा तोहफा दिया था। इस दौरान रेंस और पॉल हेमन की हालत खराब हो गई थी। रेंस को फाइट के लिए लैसनर ने बुलाया लेकिन वो नहीं आए। ब्रॉक लैसनर ने अपने लुक में भी बड़ा बदलाव किया। सोशल मीडिया पर लगातार ब्रॉक लैसनर छाए हुए थे।पिछले हफ्ते दुनिया के सबसे प्रसिद्ध एरीना MSG में ब्लू ब्रांड का एपिसोड हुआ था। इस एपिसोड में ब्रॉक लैसनर ने भी एंट्री की और काफी बवाल मचाया। ब्रॉक लैसनर ने रोमन रेंस को यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चुनौती दे दी थी। पॉल हेमन के ऊपर एफ-5 लैसनर लगाने वाले थे लेकिन रेंस ने दखलअंदाजी कर दी। इसके बाद लैसनर ने द उसोज को सुपलैक्स लगाए। मेन इवेंट में रेंस ने लैसनर की इस चुनौती को स्वीकार भी कर लिया था।Extreme Rules में इस महीने रोमन रेंस का सामना डीमन फिन बैलर के साथ होगा। यहां भी बड़ा बवाल देखने को मिलेगा। रोमन रेंस और लैसनर की राइवलरी में पॉल हेमन का भी बड़ा रोल नजर आ रहा है। सबसे खास बात की रेंस इस बार हील कैरेक्टर में है तो वहीं लैसनर फेस के रूप में काम कर रहे हैं। अभी तक इनके बीच जितने भी मुकाबले हुए उसमें लैसनर ने हील कैरेक्टर की भूमिका निभाई थी। पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड में लैसनर ने अपना जलवा दिखा दिया और रेंस की हालत खराब हो गई थी। पॉल हेमन भी पूरी तरह डर गए थे। अब WWE ने मैच का ऐलान भी कर दिया है। इस राइवलरी में फैंस को काफी मजा आएगा।