WWE छोड़कर AEW में क्यों गया था 5 बार का पूर्व वर्ल्ड चैंपियन? दिग्गज ने खुद असली कारण का किया खुलासा 

क्या डेनियल ब्रायन की कभी WWE में वापसी हो पाएगी?
क्या डेनियल ब्रायन की कभी WWE में वापसी हो पाएगी?

Bryan Danielson Leave WWE For AEW Reason: डेनियल ब्रायन (Daniel Bryan) को WWE में काफी सफलता मिली थी। इस वजह से ऐसा लगा था कि वो इस रेसलिंग कंपनी को कभी नहीं छोड़ेंगे। हालांकि, उन्होंने WWE छोड़कर AEW जॉइन करते हुए सभी को हैरान कर दिया था। पूर्व WWE चैंपियन AEW में ब्रायन डेनियलसन (Bryan Danielson) के रूप में काम कर रहे हैं।

Ad

WWE में 5 बार के वर्ल्ड चैंपियन रह चुके ब्रायन ने हाल ही में AEW जॉइन करने के असली कारण का खुलासा किया। बता दें, डेनियलसन ने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद मई 2021 में इस रेसलिंग कंपनी को छोड़ दिया था। इसके बाद दिग्गज ने सितंबर 2021 में All Out के जरिए AEW में अपना डेब्यू किया था।

उन्होंने हाल ही में 6abc को दिए इंटरव्यू में AEW जॉइन करने का कारण बताया। इसके साथ ही ब्रायन डेनियलसन ने AEW और WWE के बीच अंतर बताया। पूर्व WWE चैंपियन ने कहा,

"AEW में रेसलिंग को ज्यादा महत्व दिया जाता है इसलिए मैंने इस रेसलिंग कंपनी को जॉइन करने का फैसला किया। AEW रेसलिंग फैंस के लिए बनी है। कई बार WWE में एंटरटेनमेंट पर ज्यादा जोर दिया जाता है और वो ज्यादा-से-ज्यादा दर्शकों को आकर्षित करना चाहते हैं। वहीं, AEW की सोच यह है कि भले ही आप रेसलिंग फैन नहीं हैं लेकिन हम रेसलिंग के जरिए आपको अपनी तरफ आकर्षित करेंगे। अगर आप दोनों कंपनियों की तुलना करते हैं तो यही AEW में अनोखी चीज़ है। 2 घंटे के AEW Dynamite के शो में 3 घंटे की WWE Raw से ज्यादा रेसलिंग होती है। कई बार ऐसा भी देखने को मिलता है कि Raw और SmackDown को मिलाकर भी Dynamite में ज्यादा रेसलिंग होती है।"
Ad

ब्रायन डेनियलसन ने WWE में अपना आखिरी मैच किसके खिलाफ लड़ा था?

ब्रायन डेनियलसन ने WWE में अपना आखिरी मैच रोमन रेंस के खिलाफ लड़ा था। यह मैच 30 अप्रैल 2021 को हुए SmackDown के एपिसोड में देखने को मिला था। इस मुकाबले में यूनिवर्सल चैंपियनशिप के साथ-साथ ब्रायन का SmackDown करियर भी दांव पर था। इस मुकाबले में रेंस ने डेनियलसन को सबमिशन में जकड़ लिया था। पूर्व WWE चैंपियन खुद को आजाद नहीं कर पाए थे और बेहोश हो गए थे। इस वजह से रेफरी ने रोमन को मैच का विजेता घोषित कर दिया था।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications