Create

ब्रॉक लैसनर के दुश्मन केन वैलासकेज को WWE से निकाले जाने की असली वजह सामने आई?

केन वैलासकेज का WWE में कार्यकाल सिर्फ छह महीने बाद खत्म हो गया। जबकि पहले ये कहा गया था कि कई सालों की डील केन ने WWE के साथ की है। हाल ही में WWE ने कई सुपरस्टार्स को कंपनी से निकाल दिया। अब इस लिस्ट में केन का नाम भी जुड़ गया है। उन्हें भी कंपनी ने रिलीज कर दिया है।

ये भी पढ़ें: 5 सुपरस्टार्स जो WWE में कभी वापस नहीं आएंगे

केन वैलासकेज ने पिछले साल स्मैकडाउन के फॉक्स के पहले एपिसोड में एंट्री कर ब्रॉक लैसनर को पीटा था। लैसनर और केन पुराने दुश्मन रह चुके हैं। इसके बाद पिछले साल ही सऊदी अरब में हुए क्राउऩ ज्वैल पीपीवी में उनका मुकाबला लैसनर के साथ हुआ था। जहां उनकी हार हुई थी। दो मिनट में ये मैच खत्म हो गया था। नवंबर में मेक्सिको में हुए लाइव इवेंट में भी केन ने हिस्सा लिया था। लेकिन इसके बाद से वो कभी टीवी पर नजर नहीं आए। अब कंपनी के साथ उऩका करार खत्म हो गया है।

स्पोर्ट्सकीड़ा के सीनियर जर्नलिस्ट टॉम कोल्यूह ने केन वैलासकेज को लेकर कई बातें की। जब टॉम से पूछा गया कि इतने हाई प्रोफाइल डेब्यू के बाद भी केन के साथ क्या गलत हुआ तो उन्होंने एक शब्द कहा कि सबकुछ। इस वजह से शायद उन्हें रिलीज भी किया गया हैं। बैकस्टेज भी केन ने कई गलतियां की। टॉम के मुताबिक,

जब केन ने कॉन्ट्रैक्ट साइऩ किया था तो WWE को पता था कि उन्हें इंजरी हुई है। ये एक गलत चीज उनके साथ हुई। मैं पहले भी कई बार ये कह चुका हूं। इसके बाद ये भी केन बोलते हैं कि वो रंबल मैच का हिस्सा होंगे। और रंबल मैच में वो नजर नहीं आए। सरप्राइज एंट्री इस बार उनकी थी लेकिन वो बाद में नहीं किया गया।कई लोगों को ये अच्छा नहीं लगा और बहुत कुछ इसके बारे में कहा। इसके बाद उन्होंने रोंडा राउजी के साथ फोटो शेयर की जो WWE हेडक्वार्टर की थी। इस तरह की कई बातें केन के साथ हुई। अपने प्लान के बारे में उन्होंने बताया। तो उन्हें कब क्या कहना चाहिए था इस बात का बिल्कुल भी पता नहीं था।

कई सूत्रों से ये भी पता चला है उनके शिड्यूल प्लान के टाइम पर जब वो इंजर्ड हो गए थे तो कंपनी फिर उन्हें वापस नहीं लाना चाहती थी। हालांकि कंपनी के दरवाजे उनके लिए बंद नहीं हुई है। वो वापसी भी कर सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

Quick Links

Edited by PANKAJ
Be the first one to comment