ब्रॉक लैसनर के सबसे बड़े दुश्मन ने Royal Rumble मैच में अपनी एंट्री का ऐलान किया

Enter caption

द सन को हाल ही में केन वैलासकेज ने अपना इंटरव्यू दिया। और इस बात का उन्होंने यहां पर एलान कर दिया कि वो रॉयल रंबल का हिस्सा होंगे। रॉयल रंबल का आयोजन 26 जनवरी को होगा। अब ज्यादा दिन इस पीपीवी के लिए नहीं बचे हैं। केन वैलासकेज ने साथ ही साथ ये भी कह दिया कि वो इस मैच को जीतेंगे।

ये भी पढ़ें:- 3 सुपरस्टार्स जिनके Royal Rumble को जीतने के सबसे ज्यादा चांस है

केन ने कहा,"मैं इस मैच में आऊंगा। और सभी चीजें सही होंगी। मैं इस मैच को जीतूंगा भी। ये ही बात मेरे दिमाग में चल रही है कि इस मैच को जीतना है। मैं इसे जीतकर रहूंगा।"

youtube-cover

पिछले साल अक्टूबर में वैलासकेज ने अपना डेब्यू फॉक्स पर हुए स्मैकडाउन के पहले एपिसोड में किया था। ब्रॉक लैसनर पर केन ने सीधे अटैक किया। लैसनर और केन पुराने दुश्मन रह चुके हैं। इसके बाद केन और लैसनर का मुकाबला क्राउन ज्वेल पीपीवी में हुआ था। जहां लैसनर ने कुछ ही मिनटों में केन को हरा दिया था। हालांकि इसके बाद ये कहा जा रहा था कि केन इंजर्ड हो गए है। लेकिन अब उन्होंने अपनी वापसी का एलान कर दिया है।

इस बार लैसनर भी रॉयल रंबल मैच का हिस्सा होंगे। वो नंबर एक पर एंट्री करेंगे। अब देखना होगा जब ये दोनों आमने-सामने होंगे तो क्या होगा?