Indus Sher: WWE ड्राफ्ट (Draft 2023) के दौरान एक चौंकाने वाला ऐलान देखने को मिला। दरअसल, इंडस शेर (Indus Sher) फैक्शन का मेन रोस्टर पर कॉलअप देखने को मिल गया है। वीर महान (Veer Mahaan), सांगा (Sanga) और जिंदर महल (Jinder Mahal) इस ग्रुप का हिस्सा हैं। तीनों ने NXT में शानदार काम किया था। वीर और सांगा बतौर टैग टीम काम करते हैं। दोनों भारतीय रेसलर्स के लिए कंपनी कुछ बड़े प्लान्स जरूर तैयार करना चाहेगा। वीर महान और सांगा ने अपने WWE करियर की शुरुआत इंडस शेर के रूप में साथ की थी। बाद में वीर ने Raw में काम किया और सांगा NXT में नज़र आए। कुछ महीनों पहले उनका रीयूनियन हुआ और जिंदर महल भी उनके साथ शामिल हो गए। महल के आने से वीर महान और सांगा को काफी फायदा मिला है। WWE@WWEGet ready for Indus Sher!@JinderMahal, @Sanga_WWE & @VeerMahaan are coming to #WWERaw.1370179Get ready for Indus Sher!@JinderMahal, @Sanga_WWE & @VeerMahaan are coming to #WWERaw. https://t.co/LNIGSYzbQhसभी को लग रहा था कि इंडस शेर ग्रुप NXT में काफी समय तक रहेगा। हालांकि, अचानक उनका Raw में Draft होना शॉकिंग रहा। अब भारतीय फैंस इस डॉमिनेंट फैक्शन के भविष्य को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित है। वीर और सांगा दोनों ही साइज में काफी बड़े हैं और वो आसानी से रोस्टर में मौजूद लगभग सभी टीमों को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। माइक स्किल्स के मामले में सांगा और महान उतने अच्छे नहीं हैं। जिंदर महल के साथ रहने से उन्हें काफी फायदा मिलेगा। रिंग में इंडस शेर मिलकर बवाल मचा सकते हैं और महल स्टोरीलाइंस के दौरान उनकी मदद कर सकते हैं। इन भारतीय सुपरस्टार्स के पास भरपूर टैलेंट है और वो Raw रोस्टर के टैग टीम डिवीजन को डॉमिनेट कर सकते हैं। WWE@WWEThe trio of @JinderMahal, @Sanga_WWE and @VeerMahaan are coming to #WWERaw!#WWEDraft7546720The trio of @JinderMahal, @Sanga_WWE and @VeerMahaan are coming to #WWERaw!#WWEDraft https://t.co/s0pRbgmyMhवीर और सांगा को अगर लगातार टीवी टाइम दिया गया, तो जरूर आगे जाकर उनके लिए पुश संभव हो पाएगा। वीर महान ने अपने आखिरी Raw रन के दौरान अच्छा मोमेंटम हासिल कर लिया था। उन्हें रे मिस्टीरियो पर जीत भी मिल गई थी। इसके बावजूद उन्हें टीवी से दूर कर दिया गया था। यह गलती इंडस शेर फैक्शन के साथ नहीं होनी चाहिए। वीर महान और सांगा टैग टीम डिवीजन में बवाल मचा सकते हैं। दूसरी ओर जिंदर महल लगातार मिड कार्ड डिवीजन में काम करके अपना कद बढ़ा सकते हैं। Saurav Gurjar@Sanga_WWEThank you @USANetwork twitter.com/usanetwork/sta…USA Network@USANetworkWe got some more of @WWENXT's top Superstars and things are looking even BIGGER on #WWERaw! #WWE1168We got some more of @WWENXT's top Superstars and things are looking even BIGGER on #WWERaw! #WWE https://t.co/n9FIIfG0VIThank you🙏 @USANetwork twitter.com/usanetwork/sta…क्या WWE में Kevin Owens और Sami Zayn के चैंपियनशिप रन को खत्म करने के लिए Indus Sher अच्छा विकल्प रहेंगे?Raw में केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन का चैंपियनशिप रन अभी जरूर लंबा चलने वाला है। उनके सामने चैलेंजर्स के रूप में इम्पीरियम, द वाइकिंग रेडर्स, मैक्सिमम मेल मॉडल्स, न्यू डे, लोस लोथारियस, द अल्फा अकादमी, रिकोशे-ब्रॉन स्ट्रोमैन और जजमेंट डे के रूप में विकल्प मौजूद हैं। देखा जाए तो महान और सांगा को आने वाले कुछ महीनों में साबित करना होगा, कि वो इन सभी से बेहतर हैं। अगर इंडस शेर ने बतौर टैग टीम WWE मैनेजमेंट को प्रभावित किया, तो उन्हें जरूर बड़ा मौका मिलेगा। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।