WWE स्मैकडाउन (SmackDown) में पिछले हफ्ते सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) ने सिजेरो (Cesaro) के ऊपर खतरनाक अटैक किया। ये अटैक अब 40 साल के सिजेरो के लिए मुसीबत बन गया है। सर्वाइकल स्ट्रेन से अब सिजेरो जूझ रहे हैं। ये इंजरी उनके लिए खतरनाक साबित हो सकती है। टॉकिंग स्मैक के होस्ट मैट कैंप ने सिजेरो की इंजरी के बारे में बताया। मैट कैंप ने शो के दौरान सिजेरो की इस इंजरी के बारे में पूरी बात बताई। WWE SmackDown में पिछले हफ्ते सैथ रॉलिंस ने सिजेरो पर किया था खतरनाक अटैकसिजेरो ने डिस्क्वालिफिकेशन के जरिए सैथ रॉलिंस को हराया। सैथ रॉलिंस इसके बाद काफी गुस्से में आ गए थे। रॉलिंस ने स्टील चेयर से रिंगसाइड में सिजेरो के ऊपर अटैक कर दिया। ऐज इसके बाद सिजेरो को बचाने आए लेकिन तब तक उनकी हालत खराब हो चुकी थी। पोस्ट शो टॉकिंग स्मैक में कैंप ने सिजेरो की इंजरी के बारे में बताया। हमें सिजेरो को लेकर अपडेट मिला है। मैं आपको यहां पर बताऊंगा। सिजेरो अभी WWE मेडिकल स्टाफ की निगरानी में है।सर्वाइकल स्ट्रेन से वो इस समय जूझ रहे हैं। WWE ने अगले हफ्ते ब्लू ब्रांड के लिए बड़े मैच का ऐलान किया है। ऐज और सैथ रॉलिंस के बीच SummerSlam का रीमैच देखने को मिलेगा। इन दोनों की राइवलरी का ये अंतिम मैच होगा। सिजेरो और सैथ रॉलिंस के बीच भी इससे पहले खतरनाक राइवलरी देखने को मिली थी। दोनों ने अच्छे मैच फैंस को दिए। SummerSlam में ऐज और सैथ रॉलिंस के बीच 21 मिनट का जबरदस्त मैच देखने को मिला। पीपीवी का ये सबसे बेस्ट मैच था। ऐज ने इस मैच में जीत हासिल की। MSG में ब्लू ब्रांड का शो 10 सितंबर को होगा। दिग्गजों का जमावड़ा यहां पर होगा। ऐज ने ट्वीट कर कहा था कि शायद वो अंतिम बार इस एरीना में नजर आएंगे। फैंस एक बार फिर ऐज और सैथ रॉलिंस के बीच अच्छे मैच की उम्मीद कर रहे हैं। सिजेरो की हालत इस समय काफी खराब चल रही है। उनकी वापसी के बारे में अभी कोई भी कंफर्म जानकारी सामने नहीं आई है। शायद ये स्टोरीलाइन का हिस्सा भी हो सकता है। ऐज और रॉलिंस के बीच मैच में भी सिजेरो इस हफ्ते वापसी कर सकते हैं। .@WWERollins provoked @EdgeRatedR with a vicious attack on @WWECesaro! #SmackDown pic.twitter.com/j13cqOPM5r— WWE (@WWE) September 4, 2021