WWE द्वारा रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच होने वाले मैच में किए गए बदलाव को लेकर बहुत बड़ा खुलासा हुआ

WWE ने अपने प्लान में किया बड़ा बदलाव
WWE ने अपने प्लान में किया बड़ा बदलाव

WWE समरस्लैम (SummerSlam) में पिछले महीने ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) ने काफी लंबे समय बाद वापसी की। पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड में रोमन रेंस (Roman Reigns) को लैसनर ने यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चुनौती दे दी। अगले महीने क्राउन ज्वैल (Crown Jewel) पीपीवी में दोनों के बीच मैच का ऐलान कर दिया गया है। वैसे ऑरिजिनल प्लान के मुताबिक इन दोनों के बीच मैच का प्लान रेसलमेनिया (WrestleMania) 2023 के लिए किया गया था।

WWE Crown Jewel में होगा रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच मैच

रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच WWE इतिहास में पहले कई मैच हो चुके हैं। दोनों ने हमेशा फैंस का दिल जीता। इस समय की स्थिति अब अलग हो गई है। पॉल हेमन पहले लैसनर के साथ लेकिन अब वो रेंस के साथ है। सबसे बड़ी बात की लैसनर अब बेबीफेस रूप में रेंस के साथ मुकाबला करेंगे।

डेव मैल्टजर ने अब अपनी रिपोर्ट में इन दोनों के बीच मैच को लेकर बड़ा बयान दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक WWE का ऑरिजिनल प्लान WrestleMania 2023 के लिए था। यहां रेंस और लैसनर के बीच मैच होने वाला था। अब Crown Jewel में अगले महीने 21 अक्टूबर को दोनों के बीच होगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस प्लान में अंदर से ही बदलाव किया गया है।

रोमन रेंस का यूनिवर्सल चैंपियनशिप रन अभी तक जबरदस्त रहा है। शायद इस चैंपियनशिप रन पर ब्रेक ब्रॉक लैसनर लगा सकते हैं। फैंस को इन दोनों के बीच मैच का अब बेसब्री से इंतजार है। पॉल हेमन के ऊपर भी सभी की नजरें टिकी रहेंगी। ब्लू ब्रांड में रेंस और पॉल हेमन के बीच इस समय चीजें सही नहीं चल रही है। शायद रेंस को पॉल हेमन धोखा दे सकते हैं और इसका पूरा फायदा ब्रॉक लैसनर उठाएंगे। अगर ऐसा होगा तो इस राइवलरी में बहुत मजा आएगा। ब्लू ब्रांड में लैसनर और रेंस के बीच आगे भी काफी बवाल देखने को मिलेगा। Extreme Rules में भी काफी बवाल देखने को इस बार मिलेगा। रोमन रेंस का मुकाबला डीमन फिन बैलर के साथ होगा। इस मैच में लैसनर भी एंट्री कर धमाल मचा सकते हैं।

Quick Links