WWE में 13 बार के पूर्व चैंपियन का नया लुक आया सामने, रिंग में वापसी से पहले जबरदस्त फीजिक देखकर हैरानी में पड़ जाएंगे आप

Pankaj
WWE सुपरस्टार शार्लेट फ्लेयर को लेकर अपडेट
WWE सुपरस्टार शार्लेट फ्लेयर को लेकर अपडेट

Charlotte Flair: WWE रिंग में अब शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) की जल्द वापसी हो जाएगी। फ्लेयर की इस बार फीजिक देखकर आप हैरान हो जाएंगे। जबरदस्त शेप में वो नज़र आ रही हैं। उन्होंने इस बात के संकेत दे दिए है कि वो जल्द ही फैंस को सरप्राइज देंगी।

Ad

WWE रिंग में WrestleMania Backlash में अंतिम बार फ्लेयर ने मुकाबला लड़ा था। रोंडा राउजी के खिलाफ वो अपनी SmackDown विमेंस चैंपियनशिप हार गईं थी। WWE Extreme Rules में राउजी ने लिव मॉर्गन को हराकर ये चैंपियनशिप फिर से जीती थी। इसके बाद से लगातार वो इसे डिफेंड कर रही हैं। Survivor Series WarGames इवेंट में उनका मुकाबला शॉट्जी के साथ होगा।

WWE में 13 बार की पूर्व चैंपियन शार्लेट फ्लेयर ने डाली शानदार तस्वीर

ट्विटर पर शार्लेट ने अब वर्कआउट करते हुए एक सेल्फी पोस्ट की। जबरदस्त शेप उनका यहां दिख रहा है। रिंग से बाहर हुए उन्हें करीब छह महीने हो गए। अब शायद जल्द ही उनकी वापसी हो जाएगी। फ्लेयर का ये लुक देखकर आप भी खुश हो जाएंगे।

Ad

WWE का अगला बड़ा इवेंट Survivor Series WarGames होगा। यहां शायद फ्लेयर अपने फैंस को वापसी कर सरप्राइज देंगी। WWE ने भी उनके लिए खास प्लान तैयार किया होगा। कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि फ्लेयर अब रेड ब्रांड में काम करेंगी। WWE का विमेंस डिवीजन अब बहुत ही मजबूत हो गया। खासतौर पर रेड ब्रांड में कुछ बड़े सुपरस्टार काम कर रहे हैं। फ्लेयर के आने से और भी मजा आएगा।

फ्लेयर की वापसी को लेकर अभी तक WWE ने भी कोई अपडेट नहीं दिया। ट्रिपल एच जरूर उनकी वापसी धमाकेदार अंदाज में कराएंगे। फैंस उनकी वापसी का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। Survivor Series WarGames में अगर उनकी एंट्री नहीं हुई तो फिर अगले साल विमेंस रंबल मैच में उनकी वापसी पक्की होगी। विंस मैकमैहन ने फ्लेयर को हमेशा अच्छा पुश दिया। इसका फायदा भी उन्होंने उठाया। अब देखना होगा कि ट्रिपल एच क्या करेंगे। उम्मीद के मुताबिक वो भी शार्लेट को बड़ा पुश देकर फैंस को सरप्राइज देते रहेंगे।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications