WWE SmackDown में 7 महीने बाद वापसी कर चैंपियनशिप जीतने के बाद दिग्गज ने रचा इतिहास, आंकड़े देखकर आप भी कहेंगे वाह

Pankaj
WWE SmackDown में शार्लेट फ्लेयर ने मचाया था बवाल
WWE SmackDown में शार्लेट फ्लेयर ने मचाया था बवाल

Charlotte Flair: WWE SmackDown में पिछले हफ्ते शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) ने जबरदस्त वापसी की। 7 महीने बाद वो WWE रिंग में नज़र आईं। उन्होंने रोंडा राउजी (Ronda Rousey) को चुनौती दी। दोनों के बीच मैच हुआ। फ्लेयर ने राउजी को हराकर स्मैकडाउन (SmackDown) विमेंस चैंपियनशिप अपने नाम कर ली।

Ad

WWE सुपरस्टार शार्लेट फ्लेयर ने बनाया खास रिकॉर्ड

फ्लेयर ने चैंपियनशिप जीतने के बाद एक खास उपलब्धि भी हासिल कर ली। Wrestling Stats & Info ने ट्विटर के जरिए उनकी इस खास उपलब्धि के बारे में बताया। फ्लेयर पिछले 10 साल में हर साल एक बार चैंपियन जरूर बनी हैं। ये खास रिकॉर्ड उनके पास है। शायद ये रिकॉर्ड पहले कोई नहीं बना पाया है। साल 2014 में NXT में फ्लेयर ने डेब्यू किया था। NXT चैंपियन वो उस दौरान बनीं। तब से लेकर अभी तक WWE में 14 बार वर्ल्ड चैंपियनशिप वो हासिल कर चुकी हैं।

Ad

WWE में जॉन सीना और रिक फ्लेयर 16 बार वर्ल्ड चैंपियनशिप हासिल कर चुके हैं। आने वाले समय में इन दोनों का रिकॉर्ड भी शार्लेट फ्लेयर तोड़ सकती हैं। WWE Extreme Rules में पिछले साल रोंडा राउजी ने लिव मॉर्गन को हराया था। इसके बाद से उनका चैंपियनशिप रन शानदार रहा था।

WWE SmackDown के एपिसोड में रोंडा और राकेल रॉड्रिगेज़ के बीच विमेंस चैंपियनशिप मैच तय किया गया था। इस मैच में राकेल ने राउजी को अच्छी टक्कर दी। मैच में शेना बैज़लर ने भी दखलअंदाजी की। अंत में राउजी ने अपनी चैंपियनशिप रिटेन कर ली।

इसके बाद फ्लेयर ने फैंस को सरप्राइज देते हुए वापसी की। उन्होंने ज्यादा समय नहीं गंवाया और राउजी को चैंपियनशिप के लिए चुनौती दे दी। बैज़लर इस दौरान रोंडा को चुनौती स्वीकार करने से मना कर रही थी। अंत में राउजी ने चुनौती स्वीकार कर ली। ये मैच ज्यादा लंबा नहीं हुआ। फ्लेयर ने रोंडा को रोलअप करते हुए जीत हासिल कर ली। चैंपियनशिप जीतने के बाद फैंस के बीच जाकर फ्लेयर ने खास अंदाज में जश्न मनाया। अब देखना होगा कि उनका ये चैंपियनशिप रन कैसा रहेगा।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications