WWE सुपरस्टार शार्लेट फ्लेयर(Charlotte Flair) को लेकर फैंस हमेशा कुछ ना कुछ विवादित टिप्पणी करते रहते हैं। विमेंस डिवीजन में फ्लेयर एकमात्र ऐसी सुपरस्टार हैं जिनके काफी आलोचक है। WWE ने हर बार फ्लेयर को बड़ा पुश दिया है और इस बार से भी फैंस नाराज रहते हैं। फ्लेयर का जिस तरह का कैरेक्टर है उस हिसाब से भी उन्हें हमेशा सोशल मीडिया पर आलोचना झेलनी पड़ती है। फ्लेयर ने इस बार अपने आलोचकों को करारा जवाब दे दिया है।ये भी पढ़ें:-WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर ने Hell In a Cell मैच में की थी चौंकाने वाली वापसी, रोमन रेंस और ब्रॉन स्ट्रोमैन का किया था बहुत ही बुरा हालWWE सुपरस्टार शार्लेट फ्लेयर ने दिया बड़ा बयानStraight Up Steve Austin के दूसरे सीजन में फ्लेयर गेस्ट बनकर आईं थी। फ्लेयर ने यहां अपनी रियल जिंदगी के बारे में काफी कुछ कहा। WWE में कैरेक्टर के पीछे उनका कैसा बर्ताव है ये सभी को पता लग गया था। ये चीजें जानने के बाद भी लगातार उनके आलोचक कमेंट करते रहते हैं।ये भी पढ़ें:-WWE Rumor Roundup: बड़ा सुपरस्टार SmackDown में कर सकता है वापसी, लाना के ऑन-स्क्रीन हसबैंड कंपनी के ट्रायआउट में आए नजरफ्लेयर को प्रतिदिन सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ गलत झेलना पड़ता है और इस चीज से अब वो ज्यादा परेशान नजर नहीं आईँ। फ्लेयर ने इस बार ट्विटर पर एक पॉजिटिव मैसेज अपनो सपोटर्स को दिया है। यहां उन्हें अपने आलोचकों को भी करारा जवाब दिया।ये भी पढ़ें:-WWE में छाई गम की लहर, रोमन रेंस की हुई जमकर तारीफ, जॉन सीना के कारण दिग्गज को हुआ जबरदस्त नुकसानnot everyone deserves to know the REAL YOU. let them criticize who they think YOU are. 🙏🏻💎🤍 pic.twitter.com/On0yCbkCt5— Charlotte Flair (@MsCharlotteWWE) May 23, 2021फ्लेयर ने साफतौर पर लिख दिया कि हर कोई तुम्हारी असलियत जानना डिजर्व नहीं करता और वो जो सोचते हैं, उन्हें आलोचना करने दो। कुछ महीने पहले पूर्व WWE सुपरस्टार एंड्राडे ने भी फ्लेयर को आलोचकों को करारा जवाब दिया था। विमेंस डिवीजन में शार्लेट फ्लेयर का बहुत बड़ा नाम हैं और WWE ने भी अभी तक उनके ऊपर काफी भरोसा जताया है। विमेंस डिवीजन को आगे ले जाने में फ्लेयर का बहुत बड़ा नाम रहा हैं और आज भी उन्हें काफी पुश दिया जाता है। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।