WWE में 14 बार के पूर्व चैंपियन की वापसी को लेकर बुरी खबर, फैंस को करना होगा लंबा इंतजार?

WWE, Charlotte Flair,
WWE में शार्लेट फ्लेयर की कब तक वापसी हो पाएगी? (Photo: WWE.com)

Charlotte Flair WWE Return Big Update: WWE सुपरस्टार शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) टॉर्न ACL, MCL और मेनिस्कस इंजरी की वजह से दिसंबर 2023 से ही एक्शन से दूर हैं। मौजूदा समय में शार्लेट की वापसी की अफवाहें सामने आने लगी हैं। फ्लेयर ने कुछ हफ्ते पहले WWE परफॉर्मेंस सेंटर में ट्रेनिंग शुरू कर दी थी। इस चीज़ ने उनके रिटर्न को लेकर अटकलें तेज कर दी थीं। अटकलें यह भी लगाई जा रही हैं कि क्वीन जल्द ही वापसी करते हुए नाया जैक्स के खिलाफ विमेंस चैंपियनशिप स्टोरीलाइन का हिस्सा बन सकती हैं। अब हालिया रिपोर्ट में उनकी वापसी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।

Ad

Fightful Select ने हालिया रिपोर्ट में 14 बार की पूर्व विमेंस चैंपियन को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। इस अपडेट में बताया गया कि शुरूआत में कंपनी में मौजूद सूत्रों का मानना था कि शार्लेट फ्लेयर की साल 2024 में वापसी नहीं हो पाएगी। हालांकि, उनका यह भी मानना था कि अगर शार्लेट चाहे तो उनकी समय से पहले वापसी हो सकती है। फिलहाल कंपनी में मौजूद सूत्रों ने बताया है कि फ्लेयर अभी तक मैच लड़ने के लिए फिट नहीं हो पाई हैं। यही कारण है कि अगर क्वीन इस साल वापसी नहीं कर पाती हैं तो बिल्कुल भी हैरान नहीं होनी चाहिए। देखा जाए तो यह उनके फैंस के लिए काफी बुरी खबर है और ऐसा लग रहा है कि उन्हें शार्लेट फ्लेयर की वापसी देखने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

Ad

WWE सुपरस्टार शार्लेट फ्लेयर ने हाल ही में अपने आलोचक को दिया करारा जवाब

देखा जाए तो शार्लेट फ्लेयर को WWE टीवी पर दिखाई दिए हुए काफी लंबा समय बीत चुका है। एक फैन ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए शार्लेट की वापसी को लेकर उनपर निशाना साधा। उस फैन ने कहा कि सभी फ्लेयर से ज्यादा बैकी लिंच की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। जल्द ही, क्वीन ने इस पोस्ट को नोटिस किया। इसके बाद उन्होंने अपने आलोचक को करारा जवाब दिया। शार्लेट फ्लेयर ने उस फैन को जवाब देते हुए लिखा,

"उतने लोग नहीं जितने यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आपने यह कमेंट क्यों किया है?"

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications