WWE ने दिग्गज को लेकर फैंस को दिया बहुत ही बुरा अपडेट, 9 महीनों के लिए हुआ एक्शन से दूर 

Ujjaval
WWE दिग्गज शार्लेट फ्लेयर की चोट को लेकर बड़ा अपडेट
WWE दिग्गज शार्लेट फ्लेयर की चोट को लेकर बड़ा अपडेट

Charlotte Flair: WWE सुपरस्टार शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) पिछले हफ्ते मैच के दौरान चोटिल हो गई थीं। इसके बाद फैंस को उनकी चोट को लेकर कंपनी द्वारा कोई अपडेट नहीं दिया गया था। अब शार्लेट की चोट से जुड़ी एक बड़ी खबर WWE ने दी है और यह कई फैंस को पसंद नहीं आएगी।

Ad

WWE SmackDown के एपिसोड में कमेंट्री टीम ने शार्लेट फ्लेयर की चोट को लेकर अहम अपडेट दिया। उन्होंने बताया कि फ्लेयर को घुटने में चोट आई है और इसी के चलते उन्हें अब लंबे समय तक एक्शन से दूर रहना पड़ेगा। कमेंट्री टीम ने यह भी बताया कि फ्लेयर को ठीक होने में लगभग 9 महीने लग सकते हैं।

WWE द्वारा आधिकारिक रूप से दिए गए इस अपडेट से यही संकेत मिल रहे हैं कि फ्लेयर सितंबर 2024 तक वापसी कर सकती हैं। इसका सीधा अर्थ है कि क्वीन को मजबूरन Royal Rumble 2024, WrestleMania 40 और SummerSlam 2024 जैसे मेगा इवेंट्स मिस करने होंगे। यह उनके सभी फैंस के लिए काफी निराशाजनक खबर है।

WWE SmackDown में पिछले हफ्ते Charlotte Flair को लगी थी चोट

Ad

SmackDown के पिछले हफ्ते के एपिसोड में शार्लेट फ्लेयर और ओस्का के बीच सिंगल्स मैच देखने को मिला था। मुकाबले के दौरान फ्लेयर अपने सिर के बल गिर गई थीं और इसी बीच उनका पैर रोप्स पर अटक गया था। वो काफी दर्द में नज़र आ रही थीं और इसके बावजूद उन्होंने मुकाबले को खत्म किया।

बेली की इंटरफेरेंस का फायदा ओस्का ने उठाया और शार्लेट फ्लेयर को पिन करके जीत दर्ज की। बाद में शार्लेट को रेफरी और ऑफिशियल्स द्वारा मैच के बाद चेक किया गया और बैकस्टेज ले गए। शार्लेट ने जोर से घुटने के बारे में बोला था और इससे फैंस को संकेत मिल गए थे कि फ्लेयर गंभीर रूप से चोटिल हैं।

शार्लेट फ्लेयर ने थोड़े समय पहले ही वापसी की थी और इसके बाद से वो डैमेज कंट्रोल के खिलाफ स्टोरीलाइन में नज़र आ रही थीं। उन्होंने WarGames मैच में भी हिस्सा लिया था। फ्लेयर के चोटिल हो जाने से विमेंस डिवीजन में चल रही स्टोरीलाइंस पर काफी ज्यादा फर्क पड़ेगा। देखना होगा कि शार्लेट बताए गए समय के पहले ठीक होकर वापसी कर पाती हैं, या फिर फैंस को उन्हें दोबारा इन-रिंग एक्शन में देखने के लिए 9 महीने का ही इंतजार करना होगा।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications