Charlotte Flair: WWE समरस्लैम (SummerSlam 2023) इवेंट कई फैंस के लिए अच्छा रहा। हालांकि, यह शार्लेट फ्लेयर के लिए कुछ हद तक निराशाजनक साबित हुआ। इस शो में फ्लेयर WWE विमेंस चैंपियनशिप मैच का हिस्सा बनीं और उन्हें हार का सामना करना पड़ा। बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) नई विमेंस चैंपियन बनी थीं लेकिन इयो स्काई (Iyo Sky) ने अपना मनी इन द बैंक (Money in the Bank) कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन करके टाइटल जीता। खैर, अब शार्लेट फ्लेयर ने अपने वर्कआउट से जुड़ी फोटो पोस्ट की।
शार्लेट फ्लेयर ने SummerSlam 2023 में मिली हार के बाद जिम में वापसी की। उन्होंने अपने वर्कआउट की मिरर सेल्फी साझा की। दरअसल, वो तस्वीर में नाया जैक्स (लीना फैनेन) के साथ नज़र आ रही हैं। दोनों की वर्कआउट करते हुए यह फोटो काफी वायरल हो रही है। फ्लेयर के साथ-साथ नाया जैक्स भी काफी अच्छे शेप में नज़र आ रही हैं।
आप नीचे शार्लेट फेयर की स्टोरी का स्क्रीनशॉट देख सकते हैं:
![शार्लेट फ्लेयर ने नाया जैक्स के साथ SummerSlam.के बाद वर्कआउट किया](https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/08/1dafe-16914315275638-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/08/1dafe-16914315275638-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/08/1dafe-16914315275638-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/08/1dafe-16914315275638-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/08/1dafe-16914315275638-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/08/1dafe-16914315275638-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/08/1dafe-16914315275638-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/08/1dafe-16914315275638-1920.jpg 1920w)
पूर्व WWE सुपरस्टार Nia Jax ने वजन कम होने का श्रेय Charlotte Flair को दिया
थोड़े समय पहले ही नाया जैक्स ने ट्वीट करते हुए शार्लेट फ्लेयर की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने बताया कि फ्लेयर ने उनका वजन कम करने में मदद की है और इसके बाद उनमें बड़ा बदलाव देखा गया है। आप नीचे नाया जैक्स द्वारा कही गई बात पढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा,
"मैंने शार्लेट फ्लेयर को उनकी शादी के बाद बोला कि मुझे खराब और अजीब लग रहा है। मैं अपना वजन कम करना चाहती हूँ। शार्लेट फ्लेयर ने मुझसे कहा कि वो इस चीज़ में मेरी मदद करेंगी। उन्होंने मुझे प्रेरित किया। मैंने अक्टूबर 2022 में शुरुआत की और 6 महीने बाद मैंने 48 पाउंड्स वजन कम किया है। वो मुझे शानदार वर्कआउट्स भेजती हैं और मुझे प्रेरणा भी देती हैं।"
अब देखना होगा कि नाया जैक्स की WWE में वापसी कब होती है। अब अगर वो कंपनी में आती हैं, तो उनका अलग ही रूप देखने को मिल सकता है, क्योंकि उन्होंने अपना काफी वजन कम किया है। जैक्स की अब विमेंस डिवीजन में वापसी जरूर होनी चाहिए।