WWE न्यूज़: शार्लेट ने रोमन रेंस को पछाड़ा

Enter caption

WWE पूरी तरह से स्क्रिप्टेड होती है। इसमें हील और फेस, ये दो तरह के किरदार रैसलर निभाते हैं। हील का काम क्राउड से नेगेटिव रिएक्शन निकलवाना जबकि फेस रैसलर का काम क्राउड से चीयर (पॉजीटिव रिएक्शन) हासिल करना होता है।

इस हफ्ते रॉ के मेन इवेंट की यूट्यूब वीडियो ने इतिहास रच दिया। ये पूरी वीडियो शार्लेट पर फोकस्ड रही, जिसमें विंस मैकमैहन ने बताया कि अब रैसलमेनिया के रॉ विमेंस चैंपियनशिप मैच में बैकी लिंच की जगह शार्लेट शामिल होंगी।

दरअसल मेन इवेंट की इस वीडियो की खबर लिखे जाने तक 62 हजार लोग इसे डिस्लाइक (नापसंद) कर चुके हैं। इस वजह से ये WWE की, यूट्यूब पर सबसे ज्यादा डिस्लाइक की गई वीडियो बन गई है।

Enter caption

पहले ये रिकॉर्ड रोमन रेंस के नाम था। रैसलमेनिया 33 में रोमन रेंस ने अंडरटेकर को हराकर 'रिटायर' किया था। उसके बाद हुई रॉ में रोमन रेंस ओपनिंग सैगमेंट में नजर आए थे, तब क्राउड ने उन्हें करीब 10 मिनट तक कुछ भी बोलने नहीं दिया। उस वीडियो को 38 हजार डिस्लाइक मिले थे। जबकि शार्लेट फ्लेयर को रैसलमेनिया के टाइटल मैच में जगह देने की वीडियो को रोमन रेंस वाली वीडियो से कहीं ज्यादा डिस्लाइक मिले।

Enter caption

WWE यूनिवर्स रॉ विमेंस चैंपियनशिप मैच में शार्लेट फ्लेयर को जगह दिए जाने के बाद बुरी तरह से भड़क गई। लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए WWE के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की। ज्यादातर फैंस शार्लेट को रॉ विमेंस चैंपियनशिप मैच में नहीं देखना चाहते।

आपको बता दें कि इस हफ्ते रॉ के मेन इवेंट के दौरान ट्रिपल एच और स्टैफनी मैकमैहन से बैकी लिंच ने माफी मांगी थी। जिसके बाद दोनों ने कहा कि अब बैकी लिंच रैसलमेनिया में रोंडा राउज़ी का सामना कर सकती है। तभी विंस मैकमैहन ने आकर बैकी लिंच को 60 दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया और उनकी जगह रोंडा राउजी का सामना करने के लिए शार्लेट फ्लेयर को चुना।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं