WWE SmackDown में चैंपियनशिप हारने के बाद फेमस सुपरस्टार ने किया विरोध, Triple H से की बड़ी मांग

Ujjaval
WWE स्टार चेल्सी ग्रीन एंट्री करते हुए (Photo: Chelsea Green Instagram)
WWE स्टार चेल्सी ग्रीन एंट्री करते हुए (Photo: Chelsea Green Instagram)

Chelsea Green Makes Big Demand: WWE SmackDown के एपिसोड में एक बड़ा टाइटल चेंज देखने को मिला। चेल्सी ग्रीन (Chelsea Green) की विमेंस यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन के तौर पर बादशाहत का अंत हो गया। ज़ेलिना वेगा (Zelina Vega) ने उन्हें हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा किया है। अब ग्रीन ने हार के बाद बड़ा विरोध करते हुए ट्रिपल एच से बड़ी मांग की।

Ad

ट्रिपल एच ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नई विमेंस यूएस चैंपियन ज़ेलिना वेगा के साथ फोटो और वीडियो पोस्ट की। इसी बीच उन्होंने वेगा की जमकर तारीफ की और उन्हें बधाई दी। चेल्सी ग्रीन को शायद यह चीज पसंद नहीं आई। उन्होंने इस पोस्ट का जवाब देते हुए ट्रिपल एच से रीकाउंट की डिमांड की। चेल्सी ग्रीन का मानना है कि रेफरी द्वारा पिन को काउंट करने में गलती हो गई है और वो दोबारा यह चीज चाहती हैं। ग्रीन के कहा,

"ट्रिपल एच, मैं रीकाउंट की मांग करती हूं।"

आप नीचे चेल्सी ग्रीन की यह पोस्ट देख सकते हैं:

Ad

WWE SmackDown में चेल्सी ग्रीन की बादशाहत का कैसे हुआ अंत?

चेल्सी ग्रीन ने दिसंबर 2024 में हुए Saturday Night's Main Event में विमेंस यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप पर कब्जा किया था। वो पहली विमेंस यूएस चैंपियन बनी थीं। इसके बाद से वो टाइटल होल्ड कर रही थीं और उन्होंने कुछ मौकों पर इसे सफलतापूर्वक रिटेन भी किया। WWE SmackDown के हालिया शो में चेल्सी का सामना ज़ेलिना वेगा से देखने को मिला।

चेल्सी ग्रीन के साथ रिंगसाइड पर पाइपर निवेन और एल्बा फायर थीं। इन दोनों स्टार्स ने दखल देकर चेल्सी की मदद करने की कोशिश की लेकिन रेफरी ने उन्हें देख लिया। इसी वजह से उन्हें बैकस्टेज जाने के लिए कहा गया। वेगा का ध्यान उन दोनों पर था और ग्रीन ने फायदा उठाने का प्रयास किया लेकिन वो असफल नहीं हुईं।

ज़ेलिना वेगा ने ग्रीन पर अपना फिनिशर कोड रेड हिट कर दिया। इसी के साथ उन्होंने पूर्व Impact Wrestling स्टार को पिन किया और बड़ी जीत अपने नाम दर्ज कर ली। चेल्सी का रन इसी के साथ खत्म हो गया और ज़ेलिना वेगा अपने WWE करियर में पहली बार सिंगल्स चैंपियन बनने में सफल हुईं। देखना होगा कि वेगा के रन कैसा रहता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications