AEW Stars More Success WWE: WWE और AEW इस समय प्रोफेशनल रेसलिंग के दो सबसे बड़े स्तंभ हैं। इन दोनों ही कंपनी में बड़े-बड़े स्टार्स हैं। कुछ रेसलर्स हैं, जो दोनों ही कंपनी में काम कर चुके हैं। AEW के मौजूदा स्टार्स ने WWE में भी सफलता हासिल की हुई है। कुछ रेसलर्स ऑल एलीट रेसलिंग के मुकाबले WWE में बेहतर काम कर चुके हैं। इस आर्टिकल में हम 4 फेमस सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जो AEW के मुकाबले में WWE में बहुत ज्यादा सफल रहे हैं। 4- WWE दिग्गज क्रिस जैरिको AEW का हिस्सा हैं View this post on Instagram Instagram Postक्रिस जैरिको को WWE इतिहास के सबसे बड़े स्टार्स में से एक माना जाता है। AEW में वो 2019 से काम कर रहे हैं। इसके पहले वो WWE में रहे और वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बने। इसके अलावा उन्होंने WCW टाइटल भी जीता और अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन रहे। उन्होंने मिड कार्ड और टैग टीम टाइटल पर भी कब्जा किया। AEW में भी जैरिको सफल रहे हैं और वर्ल्ड चैंपियन बने लेकिन WWE के मुकाबले उनकी उपलब्धियां वहां कम हैं। AEW में पिछले दो साल से जैरिको को फैंस द्वारा उतना पसंद नहीं किया जा रहा है। वो मौजूदा ROH वर्ल्ड चैंपियन हैं लेकिन कुल मिलाकर WWE में उनका रन ज्यादा ऐतिहासिक रहा है। 3- WWE में जॉन मॉरिसन सफल साबित हुए और AEW में संघर्ष कर रहे हैं View this post on Instagram Instagram Postजॉन मॉरिसन इंडिपेंडेंट सर्किट पर बड़ा नाम रहे हैं और Impact Wrestling में भी वर्ल्ड चैंपियन बने। WWE में वो काफी नाम बना पाए लेकिन वो AEW के मुकाबले ज्यादा सफल रहे हैं। जॉन ने WWE में दो अलग-अलग मौकों पर काम किया हुआ है। वो ECW चैंपियनशिप जीतने में सफल रहे और पूर्व इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन भी रहे हैं। इसके अलावा वो काफी बार टैग टीम टाइटल जीत चुके हैं। WWE से रिलीज के बाद वो AEW में गए। अभी वो जॉनी टीवी नाम से काम कर रहे हैं। ऑल एलीट रेसलिंग में उन्हें टीवी पर लगातार आने का चांस नहीं मिल रहा है और वो अब तक वहां एक भी टाइटल नहीं जीत पाए हैं। 2- AEW स्टार कीथ ली WWE में ज्यादा सफल रहे View this post on Instagram Instagram Postकीथ ली ने WWE में आते ही अपने साइज और जबरदस्त एथलेटिक स्किल्स के कारण नाम बना लिया था। वो NXT में रहते हुए कई बड़े स्टार्स को हराने में सफल रहे। उन्होंने NXT चैंपियनशिप जीती और नॉर्थ अमेरिकन टाइटल पर भी कब्जा जमाया। WWE में अपने रन के दौरान वो रैंडी ऑर्टन जैसे दिग्घ को क्लीन हराने में सफल रहे। बाद में उन्हें रिलीज किया गया और वो AEW का हिस्सा बने। ऑल एलीट रेसलिंग में कीथ ने टैग टीम स्टार के रूप में काम किया और एक बार चैंपियन बने। कीथ चोटिल हुए और इसी कारण उनका करियर एकदम रुक आ गया है। इसके बाद कीथ ने AEW में वापसी नहीं की है। 1- पूर्व WWE स्टार एडम कोल AEW में संघर्ष आकर रहे हैं View this post on Instagram Instagram Postएडम कोल ने WWE में रहते हुए बहुत बड़ा नाम कमाया और वो NXT के मुख्य फेस हुआ करते थे। WWE में उन्होंने NXT चैंपियनशिप जीती और वो इतिहास के पहले नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने टैग टीम चैंपियनशिप पर भी कब्जा किया हुआ था। एडम ने WWE से अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने दिया और वो AEW में आ गए। साफ तौर पर कोल के लिए यह फैसला बेहद गलत साबित हुआ। एडम ने WWE में जितनी सफलता हासिल की, वो AEW में उतने बेहतर तरीके से काम नहीं कर पाए हैं। कोल ने 2021 में AEW में डेब्यू किया था और अब तक वो एक भी टाइटल नहीं जीत पाए हैं। इसके अलावा उनकी बुकिंग पर भी उतना ध्यान नहीं दिया जा रहा है।