6 फुट के तगड़े रेसलर ने WWE दिग्गज गोल्डबर्ग के साथ हुई दुश्मनी को लेकर दिया बहुत बड़ा बयान

WWE में गोल्डबर्ग का बहुत बड़ा नाम हैं। गोल्डबर्ग ने अपार सफलता यहां हासिल की है। WCW के दौरान गोल्डबर्ग और क्रिस जैरिको की स्टोरीलाइन बहुत ही शानदार रही। गोल्डबर्ग और क्रिस जैरिको कभी दोस्त नहीं बन पाए। कई मुद्दों को लेकर हमेशा इनके बीच दुश्मनी रही है। Saturday Night Special में हाल ही में क्रिस जैरिक ने गोल्डबर्ग को लेकर बड़ा बयान दिया।

Ad

ये भी पढ़ें:- जॉन सीना के 5 बड़े और दिलचस्प आईडिया जिनका WWE ने प्रयोग किया

Ad

Saturday Night Special में क्रिस जैरिको ने कहा कि फिलहाल अभी उनका रिलेशन गोल्डबर्ग के साथ अच्छा हो गया है।

WWE दिग्गज गोल्डबर्ग को लेकर बड़ी बात

क्रिस जैरिको ने गोल्डबर्ग को लेकर कहा,

WCW के दौरान गोल्डबर्ग और मेरे बीच कई चीजों को लेकर रिश्ते खराब हो गए थे, इस वजह से काफी दुश्मनी रही। अब ये बात है तो है। अभी कोई दिक्कत इस बात को लेकर नहीं है। बिल और मेरे अब अच्छे संबंध हो गए है। WCW के दौरान हम अलग थे क्योंकि कई चीजें वहां खराब थी इस वजह से दुश्मन बन गए थे। अब तो कुछ नहीं है बस बिल के लिए प्यार हैं।

क्रिस जैरिको भी WCW और WWE के लैजेंड हैं। कई साल उन्होंने यहां पर काम किया। हालांकि अभी वो AEW में अपना जलवा दिखा रहे हैें। क्रिस जैरिको पहले भी कई इंटरव्यू में गोल्डबर्ग को लेकर बयान दे चुके हैं। क्रिस जैरिको और बिल गोल्डबर्ग ने साथ में बहुत काम किया है। खासतौर पर देखा जाए तो WCW के दिनों में इऩके बीच रिंग में काफी दुश्मनी हुआ करती थी। लेकिन रिंग के बाहर भी काफी कुछ इनके बीच था। क्रिस जैरिको हमेशा गोल्डबर्ग से ऊपर जाना चाहते थे। इस वजह से भी मनमुटाव दोनों के बीच था।

इन दोनों ने कई ऐतिहासिक मैच भी दिए है। गोल्डबर्ग अब पार्ट टाइमर की भूमिका WWE में निभा रहे हैं। अंतिम बार रेसलमेनिया 36 में वो नजर आए थे। यहां ब्रॉन स्ट्रोमैन ने उन्हें यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच में हराया था। फैंस उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। वहीं AEW में क्रिस जैरिको का जलवा जारी है। AEW में भी वो काफी नाम कमा रहे हैं। AEW में इस समय देखा जाए तो सबसे बड़ा नाम क्रिस जैरिको का ही है। गोल्डबर्ग और क्रिस जैरिको का मैच फैंस अब देखने को नहीं मिल सकता है।

ये भी पढ़ें:- 4 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें विंस मैकमैहन ने विलन नहीं बनने दिया, 1 जिसके लिए वो न चाहते हुए भी तैयार हो गए

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications