पूर्व AEW चैंपियन क्रिस जैरिको ने हाल ही में Inside The Ropes में दस्तक दी। इंटरव्यू के दौरान जैरिको से पूछा गया कि वो WWE के यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस के बारे में क्या सोचते हैं। बता दें कि रोमन रेंस ने समरस्लैम के दौरान वापसी की थी और फिर वो पॉल हेमन के साथ दिखाई देने लगे। WWE पेबैक में रोमन रेंस ने द फीन्ड और ब्रॉन स्ट्रोमैन को हराकर टाइटल अपने नाम किया था। अब WWE में रोमन रेंस एडवोकेट पॉल हेमन ने क्लाइंट बन गए हैं।Good on uce. Wasn’t sure he could do it on his own. #WWEClash https://t.co/2P7jNBrjyI— Roman Reigns (@WWERomanReigns) September 5, 2020रोमन रेंस के बार में बात करते हुए क्रिस जैरिको ने कहा कि उनके साथ उन्हें काम करके काफी मजा आया। रोमन रेंस को पूर्व WWE सुपरस्टार क्रिस जैरिको ने काफी टैलेंटेड बताया। रोमन रेंस की तारीफ करते हुए जैरिको ने कहा कि वो एक काफी अच्छा और तगड़ी शख्सियत है।मुझे जो पसंद हैं, वो काफी अच्छा काम करते हैं. मैंने उनके साथ काम किया है और वो जबरदस्त हैं। मैंने 2016 और 2017 में उनके साथ काफी काम किया। दुनियाभर में शो किए। वो काफी अच्छे हैं। वो जैसे हैं वैसे ही रहना पसंद करते हैं।Wreck everyone & leave.#SmackDown @WWERomanReigns pic.twitter.com/E3WlzHKRIj— WWE (@WWE) September 12, 2020WWE के पूर्व सुपरस्टार जैरिको ने बताया कि कैसे रोमन रेंस ने उन्हें रॉक की याद दिलाते हैंWWE सुपरस्टार रोमन रेंस समोअन परिवार से आते हैं जो रेसलिंग में काफी सालों से योगदान दे रही है। जैरिको ने बताया कि कैसे रोमन रेंस उन्हें महान द रॉक की याद दिलाते हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि रोमन रेंस को अभी रॉक वाली खूबियां हासिल करनी होगी।वो मुझे द रॉक की याद दिलाते है। उनके अंदर कुछ ऐसा है जो आपको उनके साथ रहने पर मजूबर करता है। अगर आप लड़की होते तो आपको उनके साथ डेट पर जाने का मन कर जाता।क्रिस जैरिको ने रोमन रेंस की तारीफ करते हुए कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि वो WWE ने बड़े स्टार हैं और आगे चलते सबसे बड़े सुपरस्टार बन जाएंगे। लेकिन उन्हें खुद को ऐसे ही रखना होगा।मुझे कोई शक नहीं है कि वो आगे चलकर WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार बनेंगे। हालांकि वो इस राह पर चल चुके हैं। लेकिन उन्हें खुद बदलने की जरुर नहीं है।खैर, रोमन रेंस ने WWE में काफी नाम कमाया है और अब WWE क्लैश ऑफ चैंपियंस में वो अपने भाई जे उसो के खिलाफ टाइटल डिफेंड करने वाले हैं।ये भी पढ़ें: रोमन रेंस को लेकर WWE दिग्गज ने जाहिर की निराशा, 6 फुट 2 इंच का सुपरस्टार की होगी सर्जरी, सैथ रॉलिंस ने किया हैरान