WWE Clash Of Champions के लिए हुआ रोमन रेंस के मैच का एलान, बाद में हुई जबरदस्त पिटाई

स्मैकडाउन का मेन इवेंट
स्मैकडाउन का मेन इवेंट

डब्लू डब्लू ई (WWE) स्मैकडाउन के एपिसोड की शुरुआत में बताया गया कि रोमन रेंस और एरिक रोवन के बीच क्लैश ऑफ चैंपियंस पीपीवी में एक सिंगल्स मैच होने वाला है। इसके अलावा हमें द बिग डॉग और डेनियल ब्रायन के बीच भी जबरदस्त सैगमेंट देखने को मिला।

लगभग 1 महीने पहले स्मैकडाउन के एक एपिसोड में रोमन रेंस पर बैकस्टेज अटैक हुआ था। इसके अलावा रॉ में उनपर कार द्वारा जानलेवा हमला हुआ था। अटैक करने वाले सुपरस्टार का नाम सामने नहीं आ रहा था। इस दौरान समोआ जो, बडी मर्फ़ी और डेनियल ब्रायन पर पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन पर अटैक करने का आरोप लगाया था।

पिछले हफ्ते स्मैकडाउन के अंत में रोमन रेंस ने एक वीडियो क्लिप दिखाई जिससे साफ पता चल रहा था कि रोवन ही रेंस के हमलावर है। ब्रयान ने इसके बाद रिंग में आकर द बिग डॉग को समझाने की कोशिश की लेकिन उन्होंने ब्रायन को स्पीयर मार दिया।

ये भी पढ़ें:- वर्ल्ड कप विजेता इंग्लैंड टीम को मिली WWE चैंपियनशिप बेल्ट

स्मैकडाउन के एपिसोड के अंत में डेनियल ब्रयान ने एंट्री की और अपना प्रोमो कट किया। इस दौरान उन्होंने रोमन रेंस को माफी मांगने के लिए भी कहा। पूर्व WWE चैंपियन की एंट्रेंस के दौरान पीछे से एरिक रोवन ने उनपर अटैक किया।

इसके बाद पूर्व स्मैकडाउन टैग टीम चैंपियन रोवन ने द बिग डॉग की जबरदस्त धुनाई की। रोवन ने इस दौरान एक शानदार प्रोमो कट किया और कहा कि उन्होंने डेनियल ब्रयान के कहने पर अटैक नहीं किया है। बाद में रोवन ने डेनियल ब्रयान पर भी अटैक किया और उन्हें अनाउंसर टेबल पर अपना फिनिशर लगा दिया।

अब देखना होगा कि आगे यह स्टोरीलाइन किस प्रकार से आगे बढ़ती है और क्लैश ऑफ चैंपियन में क्या ब्रायन रिंग में रोमन रेंस का साथ देते हैं या नहीं।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं