7 साल के लंबे इंतजार के बाद अब सीएम पंक (CM Punk) रिंग में वापसी कर सकते हैं। पिछले कुछ दिनों से सीएम पंक की वापसी को लेकर अफवाहों का दौर जारी है। पूर्व WWE सुपरस्टार सीएम पंक ने अब इंस्टाग्राम पर एक मजेदार स्टोरी शेयर की। जिससे लग रहा है कि वो अब रिंग में वापसी करने वाले हैं। फाइटफुल ने हाल ही में अपनी रिपोर्ट में कहा था कि सीएम पंक शायद AEW में अब जल्द वापसी करेंगे। इसके बाद जरूर WWE फैंस को झटका लगा होगा और सभी चौंक गए होंगे।This was posted on @CMPunk’s Instagram Stories pic.twitter.com/7peL27p1YP— Wrestling News (@WrestlingNewsCo) July 22, 2021पूर्व WWE सुपरस्टार सीएम पंक ने दिए बड़े संकेतफैंस शायद इस स्टोरी के बारे में ज्यादा नहीं समझ पाएंगे लेकिन हम आपको इसके पीछे की पूरी कहानी बताएंगे। पंक ने स्टोरी में एक गाना शेयर किया है और जो शिकागो बुल्स के लिए काफी प्रसिद्ध रहा। 5 सितंबर को शिकागो में AEW का बहुत बड़ा इवेंट होगा और फैंस उम्मीद कर रहे हैं इसमें पंक नजर आएंगे। पंक ने शिकागो बुल्स की इस चीज को शेयर कर अपनी वापसी की अफवाहों को तेज कर दिया है। पंक ने ये इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर फैंस का उत्साह और बढ़ा दिया। पंक ने ये ऑडियो क्लिप शानदार अंदाज में शेयर की। पंक की इस स्टोरी को देखकर फैंस ने भी अलग-अलग तरह के कमेंट देने शुरू कर दिए। पंक अंतिम बार WWE में Royal Rumble 2014 में नजर आए थे। ये मैच बतिस्ता ने जीता था और यहां पंक को केन ने एलिमिनेट किया था। पंक WWE से इसके बाद खुश नजर नहीं आए और वो यहां से चले गए थे। एक महीने बाद पंक ने खुद रिलीज होने का बयान दिया था। इसके बाद से लगातार वो विंस मैकमैहन और ट्रिपल एच के ऊपर आरोप लगाते रहे। WWE के साथ अभी तक पंक के रिश्ते अच्छे नहीं हुआ। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो WWE में नजर नहीं आएंगे। AEW में पंक को पैसा भी बहुत ज्यादा मिलेगा और वो वहां एंट्री कर सकते हैं। फिलहाल पंक कब वापसी करेंगे इसके बारे में कोई कंफर्म जानकारी नहीं है। AEW में अगर वो जाएंगे तो जरूर WWE को इससे नुकसान होगा क्योंकि सभी को पता है कि रेसलिंग में पंक का कितना बड़ा नाम है।