WWE दिग्गज सीएम पंक (CM Punk) सात साल बाद एक्शन में नजर आए। टोनी खान (Tony Khan) के प्रमोशन में आने के बाद पहली बार सीएम पंक एक्शन में नजर आए। डेनियल गार्सिया ने पंक के ऊपर अटैक किया लेकिन कुछ ही देर बाद चीजें बदल गई। पंक ने सात साल बाद पहली बार अपने फिनिशिंग मूव GTS का प्रयोग किया और बवाल मचा दिया। ये देखकर सभी फैंस खुश हो गए और मजा आ गया। WWE दिग्गज सीएम पंक एक्शन में नजर आएउम्मीद के मुताबिक इस बार भी सीएम पंक को जबरदस्त रिएक्शन फैंस द्वारा मिला। सात साल से सीएम पंक ने कोई मैच नहीं लड़ा। All Out 2021 में पंक का मुकाबला डार्बी एलिन के साथ होगा। सीएम पंक ने ये भी कहा कि वो इस मैच से पहले थोड़ा नर्वस हैं। GO TO SLEEP! @CMPunk Tune in to @tntdrama NOW to watch #AEWDynamite! pic.twitter.com/Ow3ui5vm2s— All Elite Wrestling (@AEW) September 2, 2021साल 2014 में सीएम पंक ने WWE छोड़ दी थी। WWE के साथ उनके रिश्ते अच्छे नहीं रहे। फैंस को लगा था कि एक ना एक दिन वो WWE में वापसी जरूर करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। WWE फैंस के लिए बुरी खबर तब आई जब हाल ही में सीएम पंक ने AEW में डेब्यू किया। पंक का डेब्यू बहुत ही शानदार रहा और फैंस का जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिला। पंक ने डेब्यू के बाद शानदार प्रोमो दिया और डार्बी एलिन को चुनौती दे दी। हाल ही में सीएम पंक ने AEW जाने का कारण भी बताया था। पंक ने कहा कि AEW की बहुत सी चीजें उन्हें अच्छी लगी। इस वजह से ही पंक यहां आए। पंक ने ये भी कहा कि AEW में वो नजर लगातार आएंगे लेकिन उनके पास इसके अलावा भी कई प्रोजेक्ट हैं। यानी कि एक्शन के साथ-साथ पंक कुछ और करते हुए भी फैंस को जल्द नजर आएंगे। खैर सभी अब पंक और डार्बी के मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पंक बहुत सालों बाद एक्शन में नजर आएंगे। इस मैच से फैंस को भी बहुत उम्मीदें हैं। वैसे भी पंक को जो रिएक्शन मिला वो काफी जबरदस्त था। अपने पहले मैच में पंक की जीत होगी या नहीं यह कुछ ही दिन बाद पता चल जाएगा।