WWE WrestleMania XL का हिस्सा बनेंगे CM Punk? Raw में वापसी के बाद हो सकता है बड़ा ऐलान

Ujjaval
WWE दिग्गज सीएम पंक ने WrestleMania का हिस्सा बनने के दिए संकेत
WWE दिग्गज सीएम पंक ने WrestleMania का हिस्सा बनने के दिए संकेत

CM Punk: WWE दिग्गज सीएम पंक (CM Punk) इस समय चोटिल होने के कारण एक्शन से दूर हैं। Royal Rumble 2024 के बाद पंक ने अपनी चोट के बारे में जानकारी दी थी और इसके बाद से वो टीवी पर नज़र नहीं आए हैं। Raw के अगले एपिसोड में उनकी वापसी होगी। इसके पहले पंक ने WrestleMania का हिस्सा बनने के संकेत दिए हैं। यह फैंस के लिए अच्छी खबर है।

WWE ने सीएम पंक से जुड़ा एक वीडियो पैकेज शेयर किया। असल में यह उनकी Raw के अगले एपिसोड में वापसी को हाइप करने के लिए दिखाया गया था। इस वीडियो में सीएम पंक ने WrestleMania XL को लेकर बात की। इस शो का आयोजन फिलाडेल्फिया में होने वाला है। पंक ने बताया कि उनके नाम में भी 'फिल' आता है और ऐसे में उनका इस शो को मिस करने का कोई चांस ही नहीं है।

सीएम पंक का असली नाम फिल ब्रुक्स है। सीएम पंक ने आगे यह भी कहा कि भले ही उन्हें WWE द्वारा इस शो में आने के लिए न्योता मिले या नहीं, वो जरूर इसका हिस्सा बनेंगे। WWE ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट द्वारा बताया कि सीएम पंक Raw के अगले एपिसोड में नज़र आएंगे और वो WrestleMania के पहले कुछ चीज़ें बता सकते हैं। पंक ने साफ कर दिया है कि वो साल के सबसे बड़े इवेंट का हिस्सा बनेंगे।

WWE दिग्गज सीएम पंक WrestleMania XL में क्या कर सकते हैं?

सीएम पंक ने WrestleMania का हिस्सा बनने की इच्छा जता दी है। इन सभी चीज़ों के बावजूद फैंस के मन में सवाल होगा कि पंक इस शो में नज़र आते हुए क्या कर सकते हैं। पंक को WrestleMania XL का होस्ट बनाया जा सकता है। इस चीज़ के चांस काफी ज्यादा नज़र आ रहे हैं। इसके अलावा सीएम पंक प्री-शो में गेस्ट पैनेलिस्ट बन सकते हैं। उन्होंने WrestleMania XL के किकऑफ शो में भी यही किरदार निभाया था।

WWE चाहे, तो पंक कमेंट्री टीम का भी हिस्सा बन सकते हैं। कंपनी इस तरह से उनकी माइक स्किल्स का जबरदस्त उपयोग कर पाएगी। कई लोग चाहते हैं कि बेस्ट इन द वर्ल्ड को सैथ रॉलिंस और ड्रू मैकइंटायर के बीच होने वाले वर्ल्ड टाइटल मैच का गेस्ट रेफरी बनाया जाए। इन सभी संभावनाओं के बीच गेस्ट रेफरी बनने के चांस सबसे कम हैं। अब पंक खुद ही Raw के अगले एपिसोड में बता पाएंगे कि वो बड़े इवेंट का किस तरह से हिस्सा बन सकते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
App download animated image Get the free App now