'WWE में Brock Lesnar का समय शायद खत्म होने वाला है"- द बीस्ट के मौजूदा दुश्मन ने किया बहुत बड़ा ऐलान

Pankaj
 WWE Night of Champions 2023 में होगा तगड़ा मुकाबला
WWE Night of Champions 2023 में होगा तगड़ा मुकाबला

Cody Rhodes: WWE Night of Champions 2023 में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) और कोडी रोड्स (Cody Rhodes) के बीच तगड़ा मुकाबला होगा। दोनों के बीच रीमैच देखने को मिलेगा। इससे पहले बैकलैश (Backlash) में दोनों के बीच मैच हुआ था। वहां कोडी को जीत मिली थी।

ऐसी अटकलें हैं कि ब्रॉक लैसनर WWE के साथ एक साल की डील पर है, लेकिन कोडी रोड्स ने कह दिया है कि WWE में अब द बीस्ट का समय समाप्त हो रहा है। Raw में इस हफ्ते कोडी ने शानदार प्रोमो दिया। उन्होंने कहा कि Backlash में ब्रॉक खुद को रोड्स से बेहतर साबित नहीं कर पाए। कोडी ने ये भी कहा कि WWE में द बीस्ट का समय अब खत्म होने वाला है।

रोड्स ने बड़ी बात कहते हुए कहा कि लैसनर अब 'नेक्स्ट बिग थिंग' नहीं हैं और वो उनके रास्ते पर आ रहे हैं।

वैसे देखा जाए तो लैसनर की डील के बारे में अभी कुछ पता नहीं है। इस साल अभी तक चार प्रीमियम लाइव इवेंट्स हुए हैं। सभी का हिस्सा लैसनर रहे। आने वाले WWE Night of Champions 2023 इवेंट का हिस्सा भी वो रहेंगे। शायद ही पहले लैसनर ने लगातार इतने इवेंट्स में काम किया होगा।

क्या WWE Night of Champions 2023 में Brock Lesnar की जीत होगी?

WWE Night of Champions 2023 के बाद कई चीजें लैसनर को लेकर क्लियर हो जाएंगी। वो इस समय कोडी रोड्स को लेकर बहुत गुस्से में है। Backlash 2023 में उनकी चौंकाने वाली हार हुई थी। लैसनर और कोडी दोनों ने फैंस को अच्छा मैच दिया था। Night of Champions में मैच के लिए लैसनर ने ही रोड्स को चुनौती पेश की थी। कोडी ने भी उनकी चुनौती स्वीकार कर ली थी। कुछ भी हो लेकिन इन दोनों के बीच अब होने वाले मुकाबले में बहुत मजा आएगा। WWE द्वारा दोनों के बीच होने वाले मैच में कुछ शर्त भी जोड़ी जा सकती है। कोडी को अब द बीस्ट से सावधान रहना पड़ेगा। पिछले हफ्ते Raw में उनका खतरनाक रूप देखने को मिला था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications