सैथ रॉलिंस के हील टर्न से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई

Enter caption

WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस के कैरेक्टर को लेकर इस समय सभी के मन में दुविधा चल रही है। कई रिपोर्ट और कई अफवाहें उनको लेकर आ रही है। वो फेस रहेंगे या हील इसके बारे में बहुत बातें चल रही है। केज साइट शीट्स ने अपनी नई रिपोर्ट में सैथ रॉलिंस के हील टर्न को लेकर बड़ी बात कही है।

Ad

रिपोर्ट के अनुसार,"1997 में ब्रेट हार्ट का जो कैरेक्टर था वैसा ही कुछ इस समय सैथ रॉलिस का हो रहा है। वो उनकी ही तरह यहां पर रन कर रहे हैं।"

ये भी पढ़ें: पूर्व चैंपियन ने WWE से खुद को रिलीज़ करने की मांग की, उनके दुश्मन ने कहा- भाग जाओ, रिटायर हो जाओ या कंपनी छोड़ दो

ये बात काफी मजेदार है क्योंकि WWE सैथ रॉलिंस को ब्रेट हार्ट के रूप में दिखाना चाह रहा है। 1997 में जब ब्रेट ने हील टर्न लिया था तब वो काफी फेमस हो गए थे। क्योंकि काफी लंबा बेबीफेस रहने के बाद उन्होंने हील टर्न लिया था।

सर्वाइवर सीरीज के बाद हुई पहली रॉ में सैथ रॉलिंस ने पूरे रोस्टर को हार के लिए बहुत सुनाया था। रैंडी ऑर्टन, रे मिस्टीरियो को पर्सनल तौर पर उन्होंने जिम्मेदार ठहराया। इस हफ्ते रॉ में भी उनका कैरेक्टर कुछ समझ नहीं आया। हाल ही में एक रिपोर्ट में ये कहा गया था कि रॉलिंस का काफी धीमे-धीमे हील कैरेक्टर में तब्दील होना अच्छा है। वो अभी भी बेबीफेस में भरोसा कर रहे हैं लेकिन काम उनके हील जैसे है।

हालांकि कई फैंस ऐसे है जो सैथ रॉलिंस को कंपनी के फेस के तौर पर देखना चाहते हैं। फीन्ड के साथ फ्यूड के बाद उनके फैंस में काफी कमी आई है। गुड गॉय होने के बाद भी कई फैंस ने उन्हें बू किया।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications