WWE में 3 साल से चैंपियन नहीं बनने वाले रेसलर ने गुपचुप रचाई शादी, ये Superstars हुए शामिल, देखें खूबसूरत तस्वीरें

WWE
इस WWE सुपरस्टार को दीजिए बधाई (Photo: WWE.com)

WWE Star Got Married: पूर्व WWE SmackDown टैग टीम चैंपियन एंजेलो डॉकिंस (Angelo Dawkins) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। 33 साल के रेसलर ने अपनी जिंदगी में एक बड़ा कदम उठाया है। साथ ही साथ उन्होंने अपने दोस्तों के साथ इसका जश्न भी बनाया है।

Ad

डॉकिंस कई सालों से ग्रेस रूसो को डेट कर रहे हैं। दोनों ने चार साल पहले अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। जबकि रूसो इस समय भी प्रेग्नेंट हैं। बड़ी बात ये है कि दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं। एंजेलो डॉकिंस ने खुद इस बारे में जानकारी दी।

पहले कहा जा रहा था कि डॉकिंस और ग्रेस की शादी साल 2018 में हुई थी। हालांकि, ये चीजें गलत साबित हुई है। पिछले साल जून में डॉकिंस ने ग्रेस को जन्मदिन की बधाई देते हुए अपनी गर्लफ्रेंड के रूप में उन्हें रेफर किया था।

डॉकिंस ने X पर सेरेमनी की कुछ तस्वीरें शेयर की। तस्वीरों में मोंटेज़ फोर्ड और बियांका ब्लेयर भी नज़र आ रहे हैं। कैप्शन में डॉकिंस ने बताया कि उन्होंने इसे ऑफिशियल बना दिया है। इसका मतलब साफ है कि दोनों ने गुपचुप शादी कर ली है। आप उनकी पोस्ट को नीचे देख सकते हैं।

Ad

मोंटेज फोर्ड के साथ मिलकर एंजेलो डॉकिंस कई सालों से WWE रिंग में अच्छा काम कर रहे हैं। टैग टीम डिवीजन में द स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स नाम से दोनों काम करते हैं। दोनों का रिंग में एक्शन बहुत ही तगड़ा रहता है और इस वजह से फैंस भी इन्हें बहुत पसंद करते हैं।

WWE सुपरस्टार एंजेलो डॉकिंस के सिर से उठ गया था मां का साया

इस साल मार्च में एंजेलो को तगड़ा झटका लगा था। उनकी मां का निधन हो गया था। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी थी। उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट गया था। डॉकिंस ने अपनी मां को लेकर भावुक संदेश भी दिया था।

एंजेलो डॉकिंस और फोर्ड का टैग टीम डिवीजन में बड़ा नाम है। हालांकि, पिछले कुछ समय से टाइटल पिक्चर में ये दोनों नहीं आए हैं और तीन साल से कोई चैंपियनशिप भी हासिल नहीं की है। WWE द्वारा आने वाले समय में जरूर दोनों को पुश दिया जाएगा। फैंस भी इन दोनों स्टार्स को आगे बढ़ते हुए देखना चाहते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications