Angelo Dawkins: WWE सुपरस्टार और 34 साल के एंजेलो डॉकिंस (Angelo Dawkins) को लेकर दुखद खबर सामने आ रही है। उनकी मां का निधन हो गया है। इस खबर की जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैंस को दी। डॉकिंस के ऊपर फिलहाल दुखों का पहाड़ टूट गया है।मां को खोने के बाद डॉकिंस पूरी तरह टूट गए हैं। उन्हें बिल्कुल भी भरोसा नहीं हो रहा है कि उनका मां अब इस दुनिया में नहीं हैं। एंजेलो ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की। साथ ही साथ एक भावुक संदेश भी दिया। उनकी पोस्ट पढ़कर आपकी आंखों में भी आंसू आ जाएंगे।मुझे अभी भी इस बात पर भरोसा नहीं हो रहा है। आराम से रहो मां। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं। Enjoy heaven fam।आप उनका पोस्ट यहां देख सकते हैं: View this post on Instagram Instagram Postद स्ट्रीट प्रॉफिट्स और बॉबी लैश्ले की फ्यूड इस समय The Final Testament (AOP और कैरियन क्रॉस) के साथ चल रही है। ऐसा लगता है कि मां के निधन के चलते अब कुछ दिन के लिए डॉकिंस ब्रेक पर जाएंगे। डॉकिंस और मोंटेज़ फोर्ड साथ में बहुत लंबे समय से काम कर रहे हैं। बॉबी लैश्ले के साथ आने से भी इन दोनों को बहुत फायदा हुआ। कुछ समय पहले ही दोनों ने अपने कैरेक्टर्स में बदलाव किया था। फ्यूचर में कंपनी द्वारा स्ट्रीट प्रॉफिट्स को बड़ा पुश दिया जा सकता है।WWE SmackDown में होने वाला है द स्ट्रीट प्रॉफिट्स का बड़ा मैचएंजेलो डॉकिंस को बहुत जल्द वापस आकर अगले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में बड़ा मुकाबला लड़ना है। WrestleMania 40 में होने वाले टैग टीम चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाइंग मैच का हिस्सा वो रहेंगे। डॉकिंस और मोंटेज़ फोर्ड का मुकाबला ऑथर्स ऑफ पेन के साथ होगा। इस मैच को वो जीतते हैं तो वो खुद को WrestleMania में होने वाले चैंपियनशिप मैच में शामिल करने के करीब पहुंच जाएंगे।एंजेलो डॉकिंस जरूर अब आने वाले मैच में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे। अगर वो जीत हासिल करते हैं तो जरूर उसे अपनी मां को समर्पित करेंगे। उससे भी बड़ी बात होगी कि मेनिया के मंच में उन्हें परफॉर्म करने का मौका मिलेगा।