"निराश होकर Seth Rollins ने WWE से खुद को लगभग निकाल दिया था"- फेमस Superstar ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Pankaj
WWE सुपरस्टार को लेकर सामने आई प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार को लेकर सामने आई प्रतिक्रिया

Seth Rollins: WWE कमेंटेटर कोरी ग्रेव्स (Corey Graves) ने इस बार सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) को लेकर बड़ा खुलासा किया है। रॉलिंस के पुराने दिनों की बात करते हुए ग्रेव्स ने अपनी बात रखी और बड़ा बयान दिया।

Ad

सैथ रॉलिंस को हमेशा पता था कि वो एक दिन बड़े सुपरस्टार बनेंगे। उन्होंने इसके लिए बहुत मेहनत भी की। उनका WWE रन अभी तक शानदार रहा। कंपनी ने भी उन्हें पुश दिया और इसका फायदा उन्होंने उठाया।

After The Bell पर कोरी ग्रेव्स ने WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस को लेकर कहा,

मुझे उम्मीद है कि सैथ रॉलिंस ने ये स्टोरी बताई होगी। ये बात FCW और NXT के दिनों की है, रॉलिंस ने लगभग खुद को कंपनी से निकाल दिया था। वो बहुत निराश हो गए थे। मेहनत कर रहे थे लेकिन सफलता नहीं मिल रही थी, इस वजह से वो दुखी हो गए थे। वो पहले से ही बड़ा सुपरस्टार बनना चाहते थे। उनकी उम्मीदें बहुत ज्यादा थी। इस वजह से वो निराश भी हुए। डेवलपमेंट का टॉप सुपरस्टार ना बनने के कारण उनका दिमाग खराब हो गया था।
Ad

WWE WrestleMania 39 में सैथ रॉलिंस का होगा बड़ा मैच

सैथ रॉलिंस ने NXT में भी बहुत सफलता हासिल की। इसके बाद मेन रोस्टर में भी सफलता हासिल करने में उन्हें ज्यादा समय नहीं लगा। रॉलिंस अभी तक कई दिग्गजों के साथ मैच लड़ चुके हैं। इस समय भी वो रेड ब्रांड में जबरदस्त काम कर रहे हैं। बिना टाइटल के भी वो फैंस के बीच बने रहते हैं। उन्हें फैंस द्वारा बहुत चीयर किया जाता है।

WrestleMania 39 में इस बार सैथ रॉलिंस का मुकाबला लोगन पॉल के साथ होगा। ये बात कुछ रिपोर्ट्स में कही गई है। इसके अलावा दोनों के बीच मैच के संकेत भी मिल गए है। जल्द ही दोनों के बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान भी किया जाएगा। इस बार मेंस रॉयल रंबल मैच में रॉलिंस को पॉल ने ही एलिमिनेट किया था। Elimination Chamber इवेंट में भी आकर पॉल ने सैथ के ऊपर तगड़ा हमला किया था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications