रोमन रेंस ने WWE के फैंस को तब हैरानी में डाल दिया था जब उन्होंने इस साल हील किरदार निभाया था। WWE में रोमन रेंस हमेशा से फेस रहे और विंस मैकमैहन ने भी रोमन रेंस को कंपनी नया चेहरा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अब रोमन रेंस ट्रायबल चीफ है और पॉल हेमन के साथ खतरनाक दिख रहे हैं।
ये भी पढ़ें: 'सबसे बड़े हाथ' वाले सुपरस्टार का WWE Survivor Series में मैच बुक ना करने की वजह सामे आई
WWE में रोमन रेंस ने वापसी की और यूनिवर्सल चैंपियनशिप को अपने नाम किया साथ ही उन्होंने अपने भाई जे उसो को दो बार हराया। इसी के बाद उन्हें ट्रायबल चीफ का खिताब दिया गया। पॉल हेमन, रोमन रेंस के साथ इसलिए जिससे उनका हील किरदार तगड़ा दिख सके। WWE के कमेंट्री पेनल का हिस्सा रहने वाले कोरी ग्रेव्स ने हाल ही में Busted Open Radio में दस्तक दी। जहां उन्होंने बताया कि रोमन रेंस जो वो कमिटमेंट करते हैं असल जिंदगी में भी वहीं करते हैं।
रोमन रेंस को लेकर कोरी ग्रेव्स ने कई सारी बातें बोली
कोरी ग्रेव्स ने कहा कि रोमन रेंस स्क्रीन पर कोई नया किरदार नहीं निभा रहे हैं क्योंकि वो ऐसे उन्हें काफी सालों से देख चुके हैं। उन्होंने कहा कि रोमन रेंस ने हमेशा ये सोचा है कि कैसे स्मैकडाउन मजेदार बने और कैसे WWE यूनिवर्स को बढ़िया शो देखने को मिले।
रोमन रेंस को कम लोग करीब से जानते हैं लेकिन जो जानते हैं उन्हें उनके बारे में सब पता है। रोमन रेंस का किरदार कोई नया नहीं है। रोमन रेंस अपने काम से प्यार करते हैं। रोमन रेंस अपने कमिटमेंट पर रहते हैं। रोमन रेंस को पता है कि कैसे स्मैकडाउन को शानदार बनाना है। मैं पूरी अनोई परिवार की काफी इज्जत करता हूं। क्योंकि ये लोग स्क्रीन पर बेहद शानदार काम करते हैं। स्टोरीलाइन ही नहीं बल्कि ये राइटर्स रुम में भी वक्त बिताते हैं।
रोमन रेंस इस वकत यूनिवर्सल चैंपियन हैं और उन्होंने इसे दूसरी बार जीता है। वापसी के बाद पेबैक में रोमन रेंस ने फीन्ड और स्ट्रोमैन को हराया था जिसके बाद वो चैंपियन बने थे। अब बताया जा रहा है कि रोमन रेंस का WWE में अगला फ्यूड डेनियल ब्रायन के खिलाफ होगा। इन दोनों का मैच 20 दिसंबर (भारत में 21 दिसंबर) को होने वाली TLC में हो सकता है।
ये भी पढ़ें:- अंडरटेकर ने WWE Survivor Series में भावुक होते हुए कहा अलविदा, विंस मैकमैहन समेत फैंस के छलके आंसू
Published 25 Nov 2020, 12:00 IST