क्या अंडरटेकर Crown Jewel 2019 में आकर फैंस को देंगे सरप्राइज?

Enter caption

क्राउन ज्वेल पीपीवी को शुरू होने में अब बस कुछ ही देर बचा हुआ है। सभी की नजरें इस पीपीवी पर है। मैच कार्ड में बहुत बड़े मैच जोड़े गए है। इस बार विमेंस भी यहां पर परफॉर्म करेंगी। सऊदी अरब में जो भी अभी तक पीपीवी हुआ है उसमें हमेशा दिग्गजों को शामिल किया गया है। इस हिसाब से अंडरटेकर पर इस बार सभी की नजरें रहेंगी। सऊदी अरब में हुए सभी इवेंट्स का हिस्सा अंडरटेकर रहे हैं। उन्होंने वहां मैच लड़े। लेकिन इस बार उनको लेकर कोई बड़ी जानकारी सामने नहीं आई है। फैंस अभी तक सोच रहे हैं कि क्या वो इस इवेंट का हिस्सा रहेंगे।

Ad

पहले सभी ने सोचा था कि इस बार अंडरटेकर यहां नजर नहीं आएंगे लेकिन उनके आने की उम्मीदें इसलिए बढ़ गई है क्योंकि सऊदी अरब में कुछ दिन पहले विंस मैकमैहन के साथ अंडरटेकर नजर आए थे। उनके साथ उनकी एक पिक्चर सामने आई थी। जिसके बाद अब ये कयास लगाए जो रहे हैं कि अंडरटेकर किसी भी सैगमेंट में एंट्री कर सरप्राइज दे सकते हैं। फैंस की हमेशा मांग उनके लिए रहती है। विंस के साथ अगर वो नजर आए है तो इसका मतलब आप जानते हैं।

यह भी पढ़ें: 5 कारण क्यों डेनियल ब्रायन और रोमन रेंस ने टीम बनाई

अंडरेटकर अगर इस शो में आएंगे तो उनका क्या रोल रहेगा अब ये सबसे बड़ा सवाल सामने आ रहा है। शायद वो कोई प्रोमो कट कर सकते हैं। वरना वो किसी मिड कार्ड सुपरस्टार पर अटैक कर सकते हैं। क्या पता यहां पर वो किसी बडे़ मैच में सरप्राइज एंट्री करें। क्योंकि इसके बाद सीधे अब सर्वाइवर सीरीज की जंग शुरू हो जाएगी। ऐसे में ये अच्छा टाइम रहेगा कि किसी बड़े मैच में आकर वो आगे के लिए बिल्डअप शुरू कर दें।

सऊदी अरब में हुए सभी इवेंट्स में अंडरटेकर का काम जबरदस्त था। ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल में उनका मैच रूसेव के साथ हुआ था। इसके बाद पिछली बार हुए क्राउऩ ज्वेल में उनका मुकाबला ट्रिपल एच और शॉन माइकल्स के साथ था। इस मैच में उनका साथ केन ने दिया था। सुपरशो डाउन में उनका मुकाबला गोल्डबर्ग के साथ हुआ था। गोल्डबर्ग के साथ उनका मैच कुछ खास नहीं हुआ था। इस मैच को लेकर फैंस काफी नाराज थे।शायद इसी वजह से सभी उम्मीद कर रहे हैं कि वो इस इवेंट में आएंगे। और एक बार फिर धमाल मचाकर फैंस को उत्साहित करेंगे। खैर अब बस चंद घंटो बाद पता चल जाएगा कि वो आएंगे या नहीं।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications