क्या होगा अगर Crown Jewel में आकर द फीन्ड के ऊपर अंडरेटकर हमला कर दें?

Enter caption

डब्लू डब्लू ई (WWE) का अगला पे-पर-व्यू क्राउन ज्वेल होगा। इस इवेंट का आयोजन सऊदी अरब के रियाद में 31 अक्टूबर 2019 को होगा। इस इवेंट की तैयारियां पहले से शुरू हो चुकी है। हमेशा इस इवेंट में बड़े-बड़े दिग्गज शामिल होते हैं। सभी की नजरें इस बार भी अंडरटेकर पर होंगी। अंडरटेकर हमेशा सऊदी अरब में हुए इवेंट्स का हिस्सा रहे हैं।

Ad

अंडरटेकर को लेकर अभी तक कोई एलान नहीं हुआ है। लेकिन वो सरप्राइज एंट्री कर सकते हैं। क्या होगा अगर अंडरटेकर ने आकर द फीन्ड(ब्रे वायट) पर अटैक कर दिया? ये इस समय बड़ा सवाल है। सैथ ऱॉलिंस और द फीन्ड के बीच एक फिर से मुकाबला यहां पर होगा। इसके बाद सैथ रॉलिंस रॉ का हिस्सा हो जाएंगे और ब्रे वायट स्मैकडाउन का हिस्सा हो जाएंगे। अगर यहां पर अंडरटेकर इस मैच में दखल देकर फीन्ड पर अटैक करें तो आगे की कहानी रोचक हो जाएगी। क्योंकि क्राउन ज्वेल के बाद सर्वाइवर सीरीज WWE का अगला पीपीवी होगा। और यहां पर ये ड्रीम मैच हो सकता है। हालांकि पहले भी इन दोनों के बीच मुकाबला हो चुका है।

इस समय WWE में फीन्ड का जलवा कायम है। उन्होंने अपने किरदार को काफी सही ढंग से निभाया है। फैंस उन्हें देखना चाहते हैं। कई दिग्गजों को ये मानना है कि फीन्ड और अंडरटेकर का किरदार लगभग समान है। और भविष्य के अंडरटेकर द फीन्ड बन सकते हैं। अगर क्राउऩ ज्वेल में अंंडरटेकर आकर फीन्ड के ऊपर हमला करते हैं तो फिर सर्वाइवर सीरीज में इन दोनों के बीच मुकाबला होना तय है। और सर्वाइवर सीरीज में अगर द फीन्ड एक अच्छे मुकाबले में अंडरटेकर को हरा देते हैं तो फिर वो उनकी विरासत हासिल कर सकते हैं। ये फीन्ड के फ्यूचर के लिए भी अच्छा रहेगा। अंडरटेकर की कमी को द फीन्ड आगे जाकर अच्छे से पूरी कर सकते हैं।

अंडरटेकर पर अटैक करके फीन्ड WWE में नई कहानी और नए अंडरटेकर बन सकते हैं, क्योंकि दोनों को माइंडगेम खेलना अच्छा लगता हे। ब्रे वायट और अंडरटेकर ने रेसलमेनिया 31 में मैच लड़ा था। तब ब्रे खुद को इस युग का डैडमैन बता रहे थे लेकिन वायट को मुकाबला हारना पड़ा था। अब इस पुरानी कहानी को फीन्ड नए अंदाज में शुरु कर सकता है।

यह भी पढ़ें: 5 कारण क्यों डेनियल ब्रायन और रोमन रेंस ने टीम बनाई

ब्रे वायट ने अपने फायरफ्लाई फन हाउस सैगमेंट के दौरान 11:19 का ज्रिक भी किया था। इससे कयास लगाया जा रहे है कि ये चेतावनी अंडरटेकर के लिए है। साल के कैलेंडर के हिसाब से देखा जाए तो 11 का मतलब नवंबर का महीना और 19 का मतलब साल 2019 निकलता है। वहीं नवंबर महीने में सर्वाइवर सीरीज होने वाली है जबकि इन्हीं अंकों को देखा जाए तो नवंबर 1990 में सर्वाइवर सीरीज में ही डैडमैन ने डेब्यू किया था। इस इशारों से काफी हद तक लग रहा है कि अंडरटेकर और द फीन्ड का मैच सर्वाइवर सीरीज में होगा। जिससे एक युग का अंत हो जाएगा और एक युग का आगाज।

वैसे फैंस भी इस मैच को देखना काफी पसंद करेंगे। क्योंकि दोनों का कैरेक्टर लगभग समान है। और इस मैच के बाद फीन्ड के किरदार को और सफलता मिल जाएगी।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications