WWE के मौजूदा चैंपियन ने Roman Reigns के पार्ट-टाइम शेड्यूल पर साधा निशाना, ट्विटर पर दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Pankaj
WWE दिग्गज रोमन रेंस को लेकर आई प्रतिक्रिया
WWE दिग्गज रोमन रेंस को लेकर आई प्रतिक्रिया

Seth Rollins: पिछले तीन साल से WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) अच्छा काम कर रहे हैं। चैंपियन के रूप में हजार दिन से ज्यादा हो गए। कुछ महीनों से रेंस अब पार्ट टाइमर की तरह काम कर रहे हैं। उनका शेड्यूल बहुत ही लिमिटेड हो गया है। मौजूदा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) ने उनके ऊपर तंज कसा है।

रोमन रेंस ब्लू ब्रांड में अब लगातार नज़र नहीं आ रहे हैं। अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को भी वो बड़े इवेंट्स में डिफेंड करते हैं। WWE को Raw ब्रांड के लिए नई वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप लानी पड़ी। सैथ रॉलिंस लगातार इस टाइटल को डिफेंड करेंगे। कुछ फैंस को लगता है कि रॉलिंस अब अपने टाइटल को लगातार डिफेंड कर टॉप के चैंपियन बन सकते हैं। ये बात भी तय है कि वो हमेशा वीकली शोज में मौजूद रहेंगे।

हाल ही में रोमन रेंस के शेड्यूल का खुलासा हुआ था। रॉलिंस ने इसके बाद ट्विटर पर दिखाया कि उनके पास इस महीने में उतनी ही तारीखें हैं जितनी पूरी समय के लिए रेंस के पास हैं, उन्होंने इसके जरिए एक संदेश भी दिया। साथ ही साथ रॉलिंस ने रेंस के ऊपर निशाना साधा है।

सैथ रॉलिंस को जून में WWE में 9 अपीयरेंस के लिए शेड्यूल किया गया है, जबकि रोमन रेंस के पास अगले तीन महीनों के लिए केवल 9 अपीयरेंस का प्लान है।

WWE में Roman Reigns का अगला कदम क्या होगा?

रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस अब कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। रेंस को चैंपियन के रूप में हजार दिन से ज्यादा हो गए है। रॉलिंस ने साल 2019 के बाद से अब जाकर बड़ा टाइटल हासिल किया। इस हफ्ते Raw में सैथ ने पहली बार अपने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को डिफेंड किया। डेमियन प्रीस्ट के साथ उनका मुकाबला हुआ था। दोनों के बीच शानदार मुकाबला हुआ। फिन बैलर ने भी मैच में दखलअंदाजी की। अंत में सैथ ने अपने टाइटल को रिटेन किया। रोमन रेंस के अगले कदम के बारे में भी अब सभी जानना चाहते हैं। द उसोज़ के साथ उनकी स्टोरीलाइन इस समय अच्छी चल रही है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं

Quick Links

App download animated image Get the free App now