Bronson Reed: WWE सुपरस्टार ब्रॉन्सन रीड (Bronson Reed) ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर खुलासा किया कि वह और उनकी पत्नी पेज IVF यात्रा से गुजर रहे हैं। आखिरकार वो उस बिंदु पर पहुंच गए जहां वो ऐलान कर सकते हैं कि 2024 में उनकी पहली बेबी गर्ल होगी।उन सभी को धन्यवाद, जब मैंने और मेरी पत्नी ने IVF यात्रा के बारे में बात की थी, तब मैं पूरी तरह इससे खुश था। पेज पूरी प्रक्रिया के दौरान एक पूर्ण रॉक स्टार रही हैं और वास्तव में मेरी हीरो हैं। हम सफल थे और एक बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं लड़की! बिग डैडी 2024 में आ रहे हैं। View this post on Instagram Instagram Postकपल को छह महीने से कुछ अधिक समय में अपने बेबी गर्ल की उम्मीद है, जिसका अर्थ है कि उनकी बेटी 2024 की शुरूआत में होगी। आपको बता दें एलेक्सा ब्लिस और कार्मेला भी साल 2023 के अंत में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। NJPW में एक छोटे से रन के बाद पिछले साल कंपनी में वापसी करने के बाद रीड मौजूदा समय में Raw के सबसे तेजी से उभरते सितारों में से एक हैं। रीड की द मिज़ और शिंस्के नाकामुरा के साथ राइवलरी रही थी। Payback इवेंट का आयोजन बहुत जल्द होगा। इस प्रीमियम लाइव इवेंट का हिस्सा रीड नहीं होंगे। हालांकि अभी भी कंपनी उन्हें इस इवेंट के लिए बुक कर सकती है ।WWE सुपरस्टार ब्रॉन्सन रीड के नाम में हुआ था चेंजहाल ही में WWE ने ब्रॉन्सन रीड के नाम में बड़ा बदलाव किया था। PWMania की रिपोर्ट में सबसे पहले ये खबर बताई गई थी। रिपोर्ट के अनुसार अब 150 किलो के सुपरस्टार को बिग ब्रॉन्सन रीड के नाम से बुलाया जाएगा। उनके नाम में बिग शब्द को जोड़ा गया है। अब ऑफिशियल तौर पर इसी नाम का प्रयोग किया जाएगा।रीड के लिए कंपनी ने आगे कुछ अच्छा प्लान जरूर बनाया होगा। साल 2021 में उन्हें रिलीज किया गया था। साल 2022 के अंत में उनकी दोबारा वापसी हुई। ट्रिपल एच के राज में वो अच्छा काम कर रहे हैं। उम्मीद है कि बहुत जल्द उन्हें बड़ा पुश दिया जाएगा। ऐसा हुआ तो फैंस भी खुश हो जाएंगे। View this post on Instagram Instagram Post