Seth Rollins को 25 साल के रेसलर ने WWE World Heavyweight Championship के लिए ललकारा, मजाक उड़ाते हुए साधा निशाना

Pankaj
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी प्रतिक्रिया

Seth Rollins: मौजूदा WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) को NXT के लेटेस्ट एपिसोड में ब्रॉन ब्रेकर (Bron Breakker) से बड़ी चुनौती मिली है। आपको बता दें ब्रेकर 362 दिन तक NXT चैंपियन रहे थे।

Ad

दरअसल ब्रॉन ब्रेकर ने बैकस्टेज इल्जा ड्रैगूनोव पर तगड़ा हमला किया। इसके बाद शो के बीच में उन्होंने इस चीज़ को लेकर अपनी बात रखी। साथ ही साथ उन्होंने सैथ रॉलिस को लड़ने के लिए चैलेंज भी किया। उन्होंने कहा,

मैं ऊपर से लेकर नीचे तक सभी को जवाबदेह ठहराना शुरू कर दूंगा, ठीक है? अगर टॉप की बात करें तो हमारे अपने WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस के बारे में क्या ख्याल है। मंडे नाइट रॉलिंस, WWE के वर्कहॉर्स। आप जानते हैं कि हम यहां कैसे काम करते हैं। मैं पहले सबसे दमदार NXT चैंपियन था, तो आप यहां क्यों नहीं आते हैं और मेरे खिलाफ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को दांव पर क्यों नहीं लगाते हैं।
Ad
Ad

सैथ रॉलिंस ने कहा था कि वो फाइटिंग चैंपियन बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा था कि उन्हें कोई भी चुनौती दे सकता है। अब देखना होगा कि रॉलिंस NXT में जाकर ब्रेकर की चुनौती को स्वीकार करेंगे या नहीं।

WWE रिंग में Seth Rollins का अगला प्रतिद्वंदी कौन होगा?

WWE Night of Champions में सैथ रॉलिंस ने एजे स्टाइल्स को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी। इसके बाद रॉलिंस ने सोशल मीडिया के जरिए ओपन चैलेंज दिया था। इस चुनौती को डेमियन प्रीस्ट ने स्वीकार किया था। Raw में इस हफ्ते रॉलिंस ने अपने टाइटल को प्रीस्ट के खिलाफ डिफेंड किया। दोनों ने फैंस को अच्छा मैच दिया। रॉलिंस ने अंत में अपने टाइटल को रिटेन किया। ऐसा लग रहा है कि सैथ को अगली चुनौती फिन बैलर देंगे। Raw में बैलर ने आकर रॉलिंस को गुस्से से देखा था।

Raw ऑफ-एयर होने के बाद सैथ रॉलिंस ने प्रीस्ट को रिंग में बुलाया और हाथ मिलाया। ये देखकर फैंस भी खुश हो गए थे। बैलर इस दौरान रिंग में नहीं आए। अब देखना होगा कि रॉलिंस को आगे जाकर कौन चुनौती देगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications