WWE दिग्गज डी वॉन डडली को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। हाल ही में ये दिग्गज WWE टेपिंग्स और अपने पॉडकास्ट टेबल टॉक में मौजूद नहीं था।डी वॉन डडली ने इसके पीछे का कारण बताया। दरअसल कुछ हेल्थ मुद्दे के चलते डडली मौजूद नहीं है। PWInsider की रिपोर्ट के अनुसार डी वॉन डडली कुछ हफ्ते से WWE टेपिंग्स और अपने पॉडकास्ट से गायब है। ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown Twitter Reaction: रोमन रेंस को दिग्गज द्वारा चैलेंज किए जाने के बाद ट्विटर पर फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़D-VON DUDLEY DEALING WITH HEALTH ISSUES Elite: https://t.co/I15wug1r2z, Free: https://t.co/OU94lWxq5n— PWInsider.com (@PWInsidercom) November 29, 2020WWE दिग्गज को लेकर बड़ी बात सामने आई48 साल के इस दिग्गज ने साल 2016 में रेसलिंग से रिटायरमेंट ले लिया था। तब से वो WWE प्रोड्यूसर की भूमिका निभाते आ रहे हैं। डडली बॉयज में डी वॉन डडली और बुरा रे डडली का हमेशा जलवा रहा है। दोनों ने रेसलिंग में अपना बहुत नाम कमाया है। इस टैग टीम ने कई चैंपियनशिप्स भी अपने नाम की है। कई प्रमोशंस में इन्होंने काम किया था। ECW,WWE, WCW,TNA और NJPW का हिस्सा ये रहे थे। टेबल टॉक पॉडकास्ट में हाल ही में कुछ देर के लिए डी वॉन डडली आए थे। यहां उन्होंने अपनी हेल्थ को लेकर अपडेट दिया था। डी वॉन ने कहा कि वो अभी भी डॉक्टर्स की बातों का इंतजार कर रहे हैं। साथ ही ये भी उन्होंने कहा कि जल्द ही सब ठीक हो जाएगा।ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown Twitter Reaction: रोमन रेंस को दिग्गज द्वारा चैलेंज किए जाने के बाद ट्विटर पर फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढडी वॉन 20 साल से ज्यादा समय से WWE के साथ जुड़े हुए है। बबा डे और डी वॉन की सबसे प्रसिद्ध टैग टीम जोड़ी ने रेसलिंग करियर में 9 बार टाइटल अपने नाम किया है। इसके अलावा अन्य प्रमोशंस में जाकर भी उन्होंने जबरदस्त काम किया और टाइटल जीते हैं। फैंस अब उनकी मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि किसी ने भी अभी तक ये खुलकर नहीं बताया कि उन्हें क्या हुआ है। डी वॉन ने भी हेल्थ को लेकर बस बात कही है। वो कह रहे हैं कि वो खुद डॉक्टर्स का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल सभी चाहते हैं कि वो जल्द से जल्द ठीक होकर वापसी करें। पिछले चार सालों में उन्होंने बैकस्टेज से प्रोड्यूसर के रूप में जबरदस्त काम किया है। कई बार उनका नाम भी लिया गया है। उनकी फैन फॉलोविंग आज भी जबरदस्त है।ये भी पढ़ें: WWE द्वारा SmackDown में की गई 3 बड़ी गलतियां जिसने शो का मजा पूरी तरह से किरकिरा किया