बतिस्ता की सभी फिल्में (Dave Batista Movies)

Last Modified Feb 1, 2023 17:47 IST

पूर्व WWE चैंपियन डेव बतिस्ता द्वारा की गई सभी फिल्मों की लिस्ट


डेव बतिस्ता रिटायर्ड प्रोफेशनल रेसलर हैं। उनका जन्म 18 जनवरी 1969 को हुआ था और साल 2023 में उनकी उम्र 54 साल हो चुकी है। डेव बतिस्ता का पूरा नाम डेविड माइकल बतिस्ता जूनियर है। उनकी हाईट 6 फुट 6 इंच है जबकि उनका वजन 131 किलो है। बतिस्ता ने साल 2000 में WWE के डेवलपमेंट ब्रांड में काम करना शुरू किया था और इसके बाद उन्होंने मेन रोस्टर में एंट्री की थी। बतिस्ता अपने करियर के दौरान WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक बनकर उभरे थे। वो शुरूआत में एवोल्यूशन मेंबर के रूप में लाइमलाइट में आए। बतिस्ता 2003 से लेकर 2005 तक एवोल्यूशन का हिस्सा थे।


इसके बाद उन्होंने सिंगल्स परफॉर्मर के रूप में भी काफी सफलता पाई। बतिस्ता WWE में सबसे लंबे समय तक वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन रहे थे और उनका रन 282 दिन लंबा था। बतिस्ता अपने करियर के दौरान 6 मौकों पर वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने में कामयाब रहे थे। इसके अलावा वो दो बार के Royal Rumble विजेता हैं। बतिस्ता 3 बार के वर्ल्ड टैग टीम चैंपियन, 1 बार के WWE टैग टीम चैंपियन रह चुके हैं। साथ ही, बतिस्ता OVW वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन भी रह चुके हैं।


इस रेसलिंग कंपनी में उन्होंने अपना आखिरी मैच साल 2019 में WrestleMania में लड़ा था। यह नो होल्ड्स बार्ड मैच था और इस मैच में ट्रिपल एच ने बतिस्ता को हराया था। बतिस्ता ने इससे पहले साल 2010 में ही WWE में फुल टाइम परफॉर्मर के रूप में काम करना बंद कर दिया था और इसके बाद उन्होंने हॉलीवुड का रूख किया था। बतिस्ता को रेसलिंग की तरह ही एक्टिंग की दुनिया में भी काफी सफलता मिली और वो मौजूदा समय में हॉलीवुड में बहुत बड़ा नाम बन चुके हैं।

Army of the Dead


14 मई 2021 को रिलीज हुई इस फिल्म में बतिस्ता मुख्य भूमिका में थे और उन्होंने इस फिल्म स्कॉट बार्ड की भूमिका निभाई थी। यह एक ज़ोम्बी मूवी थी और इस फिल्म के डायरेक्टर जैक सनाइडर थे। इस फिल्म में डेव बतिस्ता ने एक टीम तैयार की थी और वो जोम्बिज से भरी जगह में ढेर सारे पैसे हासिल करने गए थे। बता दें, WWE ने WrestleMania Backlash 2021 के दौरान इस मूवी को प्रमोट भी किया था। इस इवेंट में द मिज़ vs डेमियन प्रीस्ट मैच के दौरान रिंग के चारों ओर जोम्बिज दिखाई दिए थे और अंत में जोम्बिज ने मिज़ पर अटैक कर दिया था।

Stuber


Stuber मूवी को 12 जुलाई 2019 को रिलीज किया गया था। यह कॉमेडी मूवी थी और इस फिल्म में डेव बतिस्ता ने स्टू प्रसाद नाम के Uber ड्राइवर के पैसेंजर की भूमिका निभाई थी। बतिस्ता के कैरेक्टर का नाम विक्टर मैनिंग था। बतिस्ता मूवी में एक ऐसे इंसान की तलाश करते हैं जिसने उनके पार्टनर को मार दिया था।

My Spy

My Spy मूवी 9 जनवरी 2020 को आई थी। यह एक Spy कॉमेडी मूवी थी और इस मूवी में बतिस्ता ने CIA एजेंट का किरदार निभाया था। इस मूवी में एक 9 साल की लड़की बतिस्ता को उसे Spy की ट्रेनिंग देने के लिए मजबूर करती है।

Riddick


4 सिंतबर 2013 को रिलीज हुई इस फिल्म में बतिस्ता ने डियाज का किरदार निभाया था। यह फिल्म एलियंस के बारे में थी। इस फिल्म को डेविड टुही द्वारा लिखा और डायरेक्ट किया गया था। इस फिल्म में विन डीजल भी दिखाई दिए थे।

Master Z: The Ip Man Legacy


Master Z: The Ip Man Legacy एक चाइनीज़ मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फिल्म थी और इस फिल्म में डेविड बतिस्ता ने ओवन डेविडसन की भूमिका निभाई थी जो कि पेट्रस रेस्टोरेंट का मालिक और ड्रग स्मगलिंग सिंडीकेट का लीडर था। यह फिल्म 21 दिंसबर 2018 को रिलीज हुई थी और इस फिल्म को यूएन वू-पिंग ने डायरेक्ट किया था।

Spectre


Spectre मूवी जेम्स बॉन्ड सीरीज की 24वीं फिल्म थी। इस फिल्म में डेव बतिस्ता ने मिस्टर हिंक्स का किरदार निभाया था और इस फिल्म को 26 अक्टूबर 2015 को रिलीज किया गया था। सैम मेंडेस ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया था और इस फिल्म में डेनियल क्रेग जेम्स बॉन्ड के रूप में दिखाई दिए थे।

Guardians of the Galaxy Vol.2


Guardian of the Galaxy Vol. 2 मूवी को 10 अप्रैल 2017 को रिलीज किया गया था और यह MCU की 15 वीं फिल्म थी। इस सुपरहीरो मूवी में बतिस्ता ने ड्रैक्स द डिस्ट्रॉयर की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में गार्जियंस अपने लीडर पीटर क्विल की मदद करते हुए दिखाई देते हैं। इस फिल्म को जेम्स गन द्वारा डायरेक्ट किया गया था।

Guardians of the Galaxy


यह Guardians of the Galaxy सीरीज की पहली फिल्म थी और इस फिल्म को 1 अगस्त को रिलीज किया गया था। बतिस्ता ने इसी फिल्म के जरिए Marvel फ्रैंचाइजी में अपना डेब्यू किया था। बतिस्ता इस फिल्म में पहली बार डैक्स द डिस्ट्रॉयर का किरदार निभाते हुए दिखाई दिए थे। डैक्स द डिस्ट्रॉयर अब तक बतिस्ता द्वारा निभाया गया सबसे लोकप्रिय मूवी कैरेक्टर है।

Blade Runner 2049


Blade Runner 2049 एक साइंस फिक्शन मूवी थी। इस फिल्म को 6 अक्टूबर 2017 को रिलीज किया गया था। यह फिल्म 1982 में आई Blade Runner मूवी का स्विकल थी और इसे डेनिस विलेनएव ने डायरेक्ट किया था। बतिस्ता ने इस मूवी में सैपर मॉर्टन की भूमिका निभाई थी और इस फिल्म में बतिस्ता की परफॉर्मेंस सभी को काफी पसंद आई थी।

Avengers: Infinity War and Avengers: Endgame


Avengers: Infinity War को 27 अप्रैल 2018 को रिलीज किया गया था जबकि Avengers: Endgame को 26 अप्रैल 2019 को रिलीज किया गया था। बतिस्ता ने इन दोनों फिल्मों में डैक्स द डिस्ट्रॉयर का किरदार निभाया था। इन दोनों फिल्मों में मार्वल के सभी बड़े सुपरहीरो दिखाई दिए थे। हालांकि, Avengers: Endgame में बतिस्ता को काफी कम स्क्रीन-टाइम दिया गया था।

सालफिल्म रोल
2006Relative Strangersरेसलर
2009My Son, My Son, What Have Ye Done?पुलिस ऑफिसर
2010Wrong Side of Townबिग रॉनी
2011The Scorpion King 3: Battle for Redemptionआर्गोमेल
2012The Man with the Iron Fistsब्रास बॉडी
2013 Riddick डियाज
2014Guardians of the Galaxyड्रैक्स द डिस्ट्रॉयर
2015L.A. Slasherद ड्रग डीलर #1
2015Spectreमिस्टर हिंक्स
2015Heistजेसन कॉक्स
2016Kickboxer: Vengeanceटॉन्ग पो
2016The Boss चैड
2016Maraudersस्टॉकवेल
2016The Warriors Gateअरूण द क्रूअल
2017Bushwickस्टूपे
2017Guardians of the Galaxy Vol. 2ड्रैक्स द डिस्ट्रॉयर
20172048: Nowhere to Runसैपर मॉर्टन
2017Blade Runner 2049सैपर मॉर्टन
2018Avengers: Infinity Warड्रैक्स द डिस्ट्रॉयर
2018Hotel Artemisएवरेस्ट
2018Escape Plan 2: Hadesट्रेंट डेरोसा
2018 Final Score माइकल नॉक्स
2018Master Z: The Ip Man Legacyओवेन डेविडसन
2019Avengers: Endgameडैक्स द डिस्ट्रॉयर
2019 Stuberविक्टर मैनिंग
2019Escape Plan: The Extractorsट्रेंट डेरोसा
2020My Spy जेजे
2021Army of the Deadस्कॉट वार्ड
2021Duneग्लोसू रैबन
2022Thor: Love and Thunderड्रैक्स द डिस्ट्रॉयर
2022knives out 2ड्यूक कोडी
2023Guardians of the Galaxy Vol. 3 ड्रैक्स द डिस्ट्रॉयर
App download animated image Get the free App now