WWE Money in the Bank 2023 के संभावित विजेता के नाम का हुआ खुलासा, दिग्गज ने 80 दिन बाद वापसी करने वाले रेसलर पर ठोका दावा

Pankaj
WWE Money in the Bank 2023 में फैंस को आएगा मजा
WWE Money in the Bank 2023 में फैंस को आएगा मजा

Dave Meltzer: WWE Money in the Bank 2023 का आयोजन 1 जुलाई को लंदन में होगा। यहां होने वाले मेंस लैडर मैच पर सभी की नजरें होंगी। जो भी ब्रीफकेस जीतेगा वो आगे जाकर मौजूदा चैंपियंस पर कैश-इन कर सकता है। खैर इस हफ्ते रॉ (Raw) में लोगन पॉल (Logan Paul) ने भी वापसी की। उन्होंने बताया कि वो इस बार लैडर मैच का हिस्सा रहेंगे। दिग्गज और रेसलिंग ऑब्ज़र्वर के डेव मेल्टज़र (Dave Meltzer) ने खुलासा किया है कि उनके अनुसार किस रेसलर को लैडर पर चढ़ना चाहिए और ब्रीफकेस उठाना चाहिए।

मेंस लैडर मैच का हिस्सा रिकोशे, शिंस्के नाकामुरा, बुच, सैंटोस इस्कोबार, एलए नाइट, डेमियन प्रीस्ट और लोगन पॉल रहेंगे। बहुत ही बवाल इस मैच में मचेगा। पहले कहा जा रहा था कि एलए नाइट विजेता बन सकते हैं। अब सभी के द्वारा लोगन पॉल का नाम लिया जा रहा है।

मेल्टज़र ने अपने शो में मेंस लैडर मैच के विजेता को लेकर कहा,

मुझे लगता है कि लोगन पॉल को ये मुकाबला जीतना चाहिए। मुझे नहीं पता कि वो जीतेंगे या नहीं, ऐसा होना जरूर चाहिए। वो जीतेंगे तो फिर अच्छा प्रचार होगा। दूसरी बात ये है कि हर हफ्ते ब्रीफकेस वहां पर रहता है तो बेकार रहता है। पॉल जीतेंगे तो फिर ऐसा नहीं होगा। कंपनी पॉल से ऐसा करा सकती है। ये अच्छी चीज भी है। वो सैथ रॉलिंस को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच में हरा सकते हैं।

WWE WrestleMania 39 में लोगन पॉल को मिली थी हार

WWE में अभी तक लोगन पॉल ने कम मैच लड़े हैं। हालांकि सभी मैचों में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है। WrestleMania 39 में उन्होंने सैथ रॉलिंस के साथ मुकाबला लड़ा था। वहां पर उनकी हार हुई थी लेकिन अच्छा प्रदर्शन उनका रहा था। उनकी डील भी खत्म हो गई थी। कंपनी ने उनके साथ दोबारा बड़ी डील साइन की। यहां से संकेत मिल गए थे उन्हें आगे जाकर बड़ा पुश दिया जाएगा। अब इसकी शुरूआत Money in the Bank 2023 से हो सकती है। देखना होगा कि कंपनी अंत में किसके साथ जाएगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Be the first one to comment