डीन एम्ब्रोज WWE को छोड़ अब AEW में चले गये हैं। हालांकि उनका WWE करियर काफी शानदार रहा है। वह WWE के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन, आईसी चैंपियन, टैग टीम चैंपियन और यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन भी रह चुके हैं। वहीं उन्होंने साल 2016 में मनी इन द बैंक भी जीता था।
अब जॉन मोक्सली के नाम से मूशहर डीन ने अपने WWE करियर में एजे स्टाइल्स, सैथ रॉलिंस जैसे कई दिग्गज सुपरस्टार्स को हराया, लेकिन वह एक WWE सुपरस्टार को कभी नहीं हरा पाए। जब भी इस रैसलर से डीन एम्ब्रोज का सामना हुआ तो, डीन एम्ब्रोज को हार का सामना करना पड़ा।
इलायस को कभी नहीं हरा पाए डीन एम्ब्रोज
![à¤à¤²à¤¯à¤¾à¤¸](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/8bc70-15621402976227-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/8bc70-15621402976227-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/8bc70-15621402976227-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/8bc70-15621402976227-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/8bc70-15621402976227-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/8bc70-15621402976227-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/8bc70-15621402976227-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/8bc70-15621402976227-800.jpg 1920w)
डीन एम्ब्रोज अपने WWE करियर में इलायस को कभी नहीं हरा पाए। दरअसल, इन दोनों के बीच तीन सिंगल्स मैच हुए थे, लेकिन तीनों मैचों में ही डीन एम्ब्रोज को हार का सामना करना पड़ा था।
डीन एम्ब्रोज का इलायस को कभी ना हरा पाना, इसलिए भी हैरान करता है क्योंकि डीन एम्ब्रोज हमेशा से ही WWE के एक बड़े सुपरस्टार रहे हैं, वहीं इलायस एक मिडकार्ड रैसलर हैं।
कब और कहाँ हुआ इलायस और डीन एम्ब्रोज का आमना-सामना ?
![डà¥à¤¨ à¤à¤®à¥à¤¬à¥à¤°à¥à¤ à¤à¤° à¤à¤²à¤¯à¤¾à¤¸](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/fbd29-15621402492881-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/fbd29-15621402492881-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/fbd29-15621402492881-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/fbd29-15621402492881-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/fbd29-15621402492881-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/fbd29-15621402492881-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/fbd29-15621402492881-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/fbd29-15621402492881-800.jpg 1920w)
PROFIGHTDB.COM से उपलब्ध आंकड़ों में मुताबिक, डीन एम्ब्रोज और इलायस के बीच WWE में पहला सिंगल्स मैच 22 मई, 2017 की रॉ में हुआ था। इस मैच में डिस्कवालीफिकेशन के जरिये इलायस को विजेता घोषित किया गया था।
इसके बाद 12 जून, 2017 की रॉ में भी दोनों के बीच एक सिंगल्स मैच हुआ था। यह मैच इलायस ने डीन एम्ब्रोज को पिन करके आसानी से जीत लिया था।
4 मार्च, 2019 की रॉ में भी दोनों सुपरस्टार्स के बीच एक शानदार मैच देखने को मिला था, लेकिन इस मैच में भी इलायस ने डीन एम्ब्रोज को पिन करके कामयाबी हासिल कर ली थी। डीन एम्ब्रोज अपने पूरे WWE करियर में इलायस को कभी हरा ही नहीं पाए हैं।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं