रिपोर्ट के अनुसार WWE एनाउंसर, इंटरव्यूअर, और स्पेशल कंट्रिब्यूटर रैने यंग ने WWE छोड़ दी है। PWInsider की रिपोर्ट के अनुसार रैने यंग पहले नोटिस दे चुकी हैं। WWE समरस्लैम के बाद शायद वो WWE में नजर नहीं आएंगी। ये एक बुरी खबर सामने आ रही है। अगर ऐसा होता है तो फिर WWE के लिए ये बहुत बड़ा नुकसान है। रैने यंग यहां बहुत पहले से काम कर रही हैं। फैंस और सभी सुपरस्टार्स उन्हें काफी पसंद करते हैं। फैंस भी ट्विटर पर काफी मायूस ये खबर सुनकर हो रहे हैं।Renee Young is set to depart WWE after SummerSlam. It's believed she handed in her notice a week ago. [Multiple]PW Insider says it has confirmed the report with several sources. What a big loss to WWE - Renee is tremendous.— Alex McCarthy (@AlexM_talkSPORT) August 19, 2020आपको बता दें पूर्व WWE सुपरस्टार डीन एंब्रोज की पत्नी रैने यंग हैं। डीन एंब्रोज अब AEW का हिस्सा है। और वो जॉन मोक्सली के नाम से जान जाते हैं। जब से डीन एंब्रोज AEW गए है तब से ये लगातार कहा जा रहा है कि रैने यंग भी वहां जाएंगी। और अब ऐसा होने की पूरी उम्मीद हैं। हालांकि WWE छोड़ने के बाद उनका अगला कदम क्या होगा इसके बारे में कुछ कहना अभी मुश्किल है।WWE में रैनेे यंगसाल 2012 में रैने यंग ने WWE में कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। 8 साल का बहुत अच्छा करियर उनका WWE में रहा है। WWE में कई रोल रैने यंग ने निभाए है। बैकस्टेज इंटरव्यूअर, पीपीवी और कई शो उन्होंने होस्ट अभी तक किए है। फुल टाइम कमेंट्री करने वाली वो पहली विेमेंस WWE में रही हैं।Looks like Renee Young is leaving WWE.I wish her all the best, she’s one hell of a talent. I’m sure she’ll thrive and prosper in whatever she decides to do next. pic.twitter.com/ydniwu1dDM— Wrestle Features (@WrestleFeatures) August 19, 2020रैने यंग हाल ही में कोरोना पॉजिटिव भी पाई गई थीं। अपने ट्विटर अकाउंट पर खुद इसकी जानकारी उन्होंने दी थी। अपने पोस्ट में उन्होंने बताया था कि उनका शो रद्द हो गया है क्योंकि वो कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई हैं। इसके अलावा उन्होंने सभी से गुजारिश की थी कि सभी लोग मास्क इस्तेमाल और बार बार हाथों को साफ रखें। रैने यंग ने जब ये बात लिखी थी तो इससे WWE काफी गुस्से में था। क्योंकि पब्लिक में आकर रैने यंग ने ये बता दिया था। और WWE ये नहीं चाहता था। मार्च के बाद से ही WWE के सभी शोज परफॉर्मेंस सेंटर से आयोजित हो रहे हैं। इसके बाद लगातार रैने यंग काम कर रही थी। जून के महीने में उन्हें कोरोना हुआ था। और अब रिपोर्ट में ये खबर आ रही है कि उन्होंने WWE को अलविदा कह दिया है। ये काफी बुरी खबर है। हालांकि WWE की तरफ से कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई हैं। अगर ऐसा होता है तो फिर ये काफी बुरी खबर फैंस के लिए है।ये भी पढ़े- WWE SummerSlam 2020: 3 कारणों से ब्रॉन स्ट्रोमैन के खिलाफ द फीन्ड को जीत मिलनी चाहिए