ब्रॉक लैसनर की WWE Raw में इस हफ्ते होगी धमाकेदार एंट्री, फैंस को मिलेगा बहुत बड़ा सरप्राइज?

WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर को लेकर बड़ी खबर सामने आई
WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर को लेकर बड़ी खबर सामने आई

WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) इस समय रेसलिंग वर्ल्ड में चर्चा का विषय बने हुए है। ब्लू ब्रांड में पिछले हफ्ते ब्रॉक लैसनर ने ऐलान किया कि वो फ्री एजेंट हैं। किसी एक ब्रांड में लैसनर को ड्राफ्ट नहीं किया गया है। हालिया रिपोर्ट में खबर सामने आई है कि इस हफ्ते रेड ब्रांड में ब्रॉक लैसनर एंट्री कर सकते हैं।

WWE Raw में इस हफ्ते नजर आ सकते हैं ब्रॉक लैसनर

PW Insider ने अपनी रिपोर्ट में लैसनर को लेकर बड़ी बात कही है। रेड ब्रांड में इस हफ्ते ड्राफ्ट का आयोजन होगा और लैसनर यहां नजर आ सकते हैं। अगर ऐसा होगा तो फिर फैंस के लिए ये बड़ा सरप्राइज होगा। पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड में भी लैसनर ने सरप्राइज एंट्री की थी। किसी को नहीं पता था कि वो यहां आने वाले हैं। इस बात की आशंका भी जताई जा रही है कि लैसनर यहां आकर अपने आप को रेड ब्रांड में डालने की बात कहें। हालांकि उन्होंने खुद कहा है कि वो फ्री एजेंट हैं लेकिन वो बड़ा ऐलान कर सकते हैं।

SummerSlam 2021 में ब्रॉक लैसनर ने वापसी कर बवाल मचा दिया था। रोमन रेंस को इसके बाद लैसनर ने यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चुनौती दी। 21 अक्टूबर को Crown Jewel में दोनों के बीच मैच का ऐलान भी हो गया है। सऊदी अरब में इस पीपीवी का आयोजन होगा। कहा जा रहा है कि अगल लैसनर यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीत जाएंगे तो वो रेड ब्रांड में ही नजर आएंगे।

WrestleMania 35 से पहले अंतिम बार रेड ब्रांड में ब्रॉक लैसनर नजर आए थे। ड्रू मैकइंटायर के साथ उनकी राइवलरी चल रही थी। खैर इस हफ्ते रेड ब्रांड में लैसनर फैंस को सरप्राइज दे सकते हैं। रेड ब्रांड की व्यूअरशिप को बढ़ाने के लिए भी ये फैसला लिया जा सकता है। रोमन रेंस भी रेड ब्रांड में आए थे और उन्होंने दो मुकाबले वहां लड़े थे। इस दौरान व्यूअरशिप में बढ़ोत्तरी देखने को मिली थी। ड्राफ्ट की वजह से भी लैसनर की यहां एंट्री हो सकती है। वैसे लैसनर के रेड ब्रांड में आने के कई कारण नजर आ रहे हैं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now