WWE Royal Rumble 2021 को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई

Enter caption

रॉयल रंबल WWE का बहुत बड़ा इवेंट होता है। ये इवेंट हर साल जनवरी में होता है। हर साल 30 मेंस और विेमेंस सुपरस्टार्स रिंग में लड़ते हैं। और जो भी रॉयल रंबल जीत जाता है उसे WWE रेसलमेनिया में चैंपियनशिप मैच मिलता है। ये इवेंट जनवरी में होता है और यहीं से रोड टू रेसलमेनिया शुरू होता है। WrestleVotes ने हाल ही में अगले साल होने वाले WWE रॉयल रंबल को लेकर नई जानकारी साझा की है। रिपोर्ट के मुताबिक WWE अभी अगस्त के महीने में इस पीपीवी का लोकेशन और डेट तय करने वाला था। लेकिन अब इस प्लान को बदल दिया गया है। अब इसका ऐलान बाद में किया जाएगा क्योंकि बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

Ad
Ad

WWE रॉयल रंबल सबसे खास पीपीवी

साल 2021 के रॉयल रंबल में अभी काफी वक्त है। लेकिन ये इतना बड़ा इवेंट होता है कि इसकी तैयारी WWE द्वारा पहले से शुरू हो जाती है। इस साल का रॉयल रंबल भी खास रहा है। विमेंस रॉयल रंबल मैच शार्लेट फ्लेयर ने जीता तो वहीं मेंस रॉयल रंबल मैकइंटायर ने जीता था। हर साल कोई ना कोई नया सुपरस्टार इस मैच को जीतता है। फिर पूरे साल उसे पुश दिया जाता है।

अगले साल होने वाले रॉयल रंबल को लेकर कई रिपोर्ट्स में कई नई जानकारियां अभी से आने लग गई है। इस साल WWE को मार्च से काफी नुकसान हुआ है। कोरोना वायरस की वजह से बुरा हाल हो गया है। पिछले चार महीने से बिना फैंस के परफॉर्मेंस सेंटर से WWE के इवेंट आयोजित हो रहे हैं। अब ऐसा लग रहा है कि इस साल सभी इवेंट WWE के बिना फैंस के आयोजित होंगे। आने वाला पीपीवी समरस्लैम हैं और इसके लिए तैयारी हो रही है। लेकिन इस बार ये बड़ा शो भी बिना फेैंस के ही होगा।

ये भी पढ़ें: WWE के 10 सबसे अमीर सुपरस्टार्स

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications