Roman Reigns के भाई की बादशाहत का WWE में जल्द होगा अंत? रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Ujjaval
WWE में जे उसो के चैंपियनशिप रन पर अपडेट (Photo: WWE.com)
WWE में जे उसो के चैंपियनशिप रन पर अपडेट (Photo: WWE.com)

Update Jey Uso Title Reign Length: WWE Raw के एपिसोड में जे उसो (Jey Uso) ने बहुत बड़ा कारनामा किया। उन्होंने मेन इवेंट में ब्रॉन ब्रेकर (Bron Breakker) को हराया और नए इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बन गए। फैंस उनकी जीत से काफी ज्यादा खुश नज़र आए। इसी बीच सभी को उम्मीद है कि जे इस टाइटल द्वारा सिंगल्स स्टार के रूप में अपना कद बढ़ाएंगे। हालांकि, उनका रन शायद जल्द ही खत्म हो जाएगा।

Ad

Xero News ने अपनी रिपोर्ट में जे उसो के चैंपियनशिप रन को लेकर उत्साहित फैंस को बुरी खबर दी है। उन्होंने बताया कि जे भले ही चैंपियन बन गए लेकिन उनका यह रन ज्यादा लंबा नहीं रहने वाला है। इससे उन्हें संकेत दिए हैं कि आने वाले हफ्तों या एक-दो महीनों में रोमन रेंस के भाई की बादशाहत का दुखद अंत देखने को मिल सकता है।

Ad

जे उसो ने 2010 में डेब्यू किया था और इसके बाद सालों तक वो टैग टीम स्टार के तौर पर ही काम करते हुए नज़र आए। हालांकि, पिछले कुछ सालों में उनका सिंगल्स स्टार के रूप में रन भी बेहतरीन रहा। WWE SummerSlam 2023 के बाद वो ब्लडलाइन से अलग होकर Raw में आ गए। इसके बाद जे ने खुद को सिंगल्स रेसलर के रूप में स्थापित कर लिया और अब जाकर वो इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बने। डेब्यू के 14 साल बाद वो सिंगल्स टाइटल जीतने में सफल हुए।

WWE Raw में हार के बाद ब्रॉन ब्रेकर के भविष्य पर भी सामने आई बड़ी जानकारी

Wrestling Observer Radio के डेव मैल्टज़र ने अपनी रिपोर्ट में फैंस को हैरान करने वाली जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ब्रॉन ब्रेकर का WWE Raw में हालिया हार के बाद कैरेक्टर बदल सकता है। 26 साल के इस सुपरस्टार का बेबीफेस टर्न देखने को मिल सकता है। अगर ऐसा होता है, तो यह फैंस के लिए चौंकाने वाली चीज़ होगी क्योंकि वो अपने हील किरदार को बेहतरीन तरीके से निभा रहे हैं।

PWN ने अपनी रिपोर्ट में ब्रॉन ब्रेकर के पुश को लेकर अपडेट दिया। उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप हारने के बावजूद ब्रेकर का पुश नहीं रुकने वाला है और यह सिर्फ उनके करियर की शुरुआत है। ब्रेकर के भविष्य की चिंता कर रहे फैंस के लिए यह बेहद अच्छी खबर है। उम्मीद है कि ब्रॉन और आगे जाएंगे।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications